logo

Vanilla Cultivation: वनीला की खेती करें और 3 साल मे बने करोड़पति, क्या है खेती का तरीका,जानिए

Vanilla Cultivation News: हम जिस फसल की खेती (kheti) करने की बात कर रहे हैं, वो भारत की सबसे महंगी फसलों में से एक है, लेकिन अगर किसान भाई इसकी बड़े पैमाने पर खेती करते हैं, तो वो करोड़पति तक बन सकते हैं।
 
vanilla cultivation

देश के किसान (kisan) इन दिनों पारंपरिक खेती के अलावा कई प्रकार की सब्जी, फल, फूल और औषधीय फसलों की खेती कर रहे हैं। ऐसे में हम आज आपको एक ऐसी फसल की खेती करने की जानकारी देने जा रहा है, जो चांदी जितनी महंगी होती है।
जी हां, हम जिस फसल की खेती करने की बात कर रहे हैं, वो भारत की सबसे महंगी फसलों में से एक है, लेकिन अगर किसान भाई इसकी बड़े पैमाने पर खेती करते हैं, तो वो करोड़पति तक बन सकते हैं।

Cultivate Banana : केले की बागवानी के लिए किसानों को सरकार दे रही आर्थिक सहायता, इतने मिलेंगे रूपए

वनीला की खेती (Vanilla Cultivation)

vanilla cultivation tricks
 

जी हां, हम वनीला की खेती (vanilla cultivation) की बात कर रहे हैं। यह केसर के बाद दुनिया की दूसरी सबसे महंगी फसल है, क्योंकि इसकी डिमांड ना सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया के लगभग सभी देशों में है। इसका इस्तेमाल आइसक्रीम, केक, कोल्ड ड्रिंक, परफ्यूम और अन्य ब्यूटी प्रोडक्ट्स बनाने में भी किया जाता है। एक अनुमान के मुताबिक, दुनियाभर में बनने वाली आइस्क्रीम में लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा वनीला फ्लेवर का ही होता है। इन सबके अलावा वनीला का सेवन कई मामलों में स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है।

Phalsa Cultivation: फालसा की खेती से किसान कमा सकते हैं भारी मुनाफा, फलों से बनते हैं कई प्रोडक्ट्स

ऐसे में इसकी खेती किसानों के लिए मोटी कमाई करने का बेहतर विकल्प है, लेकिन इसकी खेती करने से पहले किसान भाईयों को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, क्या है ये बातें आइये जानते हैं। 
 

वनीला की खेती करते वक्त इन बातों का रखें खास ख्याल (Take special care of these things while cultivating vanilla)

vanilla cultivation
वनीला की खेती करते वक्त तापमान का ध्यान जरूर रखें। इसकी खेती के लिए ह्यूमिडिटी, छाया और मध्यम तापमान (यानी 25 से 35 डिग्री सेलसियस तक) के तापमान की जरूरत होती है। ऐसे तापमान में इसकी फसल से अच्छा पैदावार प्राप्त किया जा सकता है।

Aloevera Cultivation: ये फसल लगाकर हो जाएं बेफिक्र, इस तरह 5 साल तक खूब कमाएं पैसा!

किसी भी फसल की खेती के लिए मिट्टी अहम भूमिका निभाती है। ऐसे में इसकी खेती करने के लिए भुरभुरी मिट्टी सबसे उपयुक्त मानी जाती है। इसके साथ ही मिट्टी जैविक पदार्थों से भरपूर होनी चाहिए। यही नहीं भूमि का P.H. मान 6.5 से 7.5 के बीच होना चाहिए।
वनीला की खेती करने के लिए आप दो तरीके से इसके बीजों की बुवाई कर सकते हैं। इसे लगाने के लिए कटिंग विकल्प पहला तरीका है और दूसरा विकल्प बीजों की बुवाई करना है।

vanilla ki kheti kaise kare

agriculture news in hindi

click here to join our whatsapp group