logo

Talking Parrot: तोते ने महिला की आवाज में ऑनलाइन ऑर्डर , चकरा गया मालकिन का दिमाग!

Latest News: तोता बहुत समझदार और प्यारा पक्षी होता है। लोग घरों में तोते को पालना पसंद करते हैं। तोते की कुछ प्रजातियां ऐसी भी होती हैं, जोे इंसानों की तरह बोल सकते हैं। जब ये बोलते हैं तो ऐसा ही लगता है कि कोई इंसान ही बोल रहा है।
 
Talking Parrot: तोते ने महिला की आवाज में ऑनलाइन ऑर्डर , चकरा गया मालकिन का दिमाग!

Haryana Update: इनकी इस बोली की वजह से कई बार परेशानी भी खड़ी हो जाती है। ऐसा ही कुछ ब्रिटेन में एक महिला के साथ हुआ। महिला के पालतू ग्रे तोते ने ऑनलाइन कुछ सामान ऑर्डर कर दिया।

 

 

 

एलेक्सा की मदद से कर दिया सामान ऑर्डर
तोते ने ये कारनामा वर्चुअल असिस्टेंट की मदद से किया। इस तोते ने आइसक्रीम के अलावा कई फल और सब्जियां ऑनलाइन ऑर्डर कर दी। ऐलेक्सा अमेजन कंपनी के वर्चुअल असिस्टेंट का नाम है। रिपोर्ट के अनुसार, इस तोते ने स्‍मार्ट स्‍पीकर एलेक्‍सा की मदद से अपनी मालकिन की आवाज में बातचीत की।

 also read this news


तोते ने ऑर्डर कर दिए ये सामान
इस अफ्रीकी ग्रे तोते का नाम रोको है। रोको ने एलेक्सा की मदद से अलग-अलग सामान ऑनलाइन ऑर्डर कर दिए। रोको ने अमेजन पर आइसक्रीम, तरबूज, सूखे मेवे और ब्रोकली भी ऑर्डर किया। इतना ही नहीं इस तोते ने अपनी मालकिन की आवाज में दोबारा भी ऑर्डर कर दिया। इस बार उसने लाइट बल्‍ब और पतंग भी मंगवा लिए।

also read this news

शॉपिंग ऑर्डर लिस्ट देख चकरा गया महिला का दिमाग
तोते की मालकिन मैरियन ने बताया कि इस बात का खुलासा तब हुआ जब उन्होंने अमेजन शॉपिंग ऑर्डर लिस्ट देखी। लिस्ट में वो सामान भी मौजूद थे, जिनका उसने ऑर्डर भी नहीं किया था।

रिपोर्ट के अनुसार, रोको नाम का ये तोता पहले बर्कशायर स्थित नेशनल एनीमल वेल्‍फेयर ट्रस्‍ट सैंक्‍चुरी में रहता था, लेकिन अपनी ज्यादा बोलने की आदत के चलते उसे वहां से निकाल दिया गया। उसके बाद नेशनल एनीमल वेल्‍फेयर ट्रस्‍ट सैंक्‍चुरी में काम करने वाली मैरियन उसे अपने घर ले आई। उसके बाद तोते ने देखते-देखते सब कुछ सीख लिया।

click here to join our whatsapp group