logo

सोनाली फोगाट के परिवार को हत्या का शक,बहन ने दिया बड़ा ब्यान कहा...

Sonali Phogat's family suspected of murder, sister gave a big statement...
 
सोनाली फोगाट के परिवार को हत्या का शक,बहन  ने दिया बड़ा ब्यान कहा...

Haryana Update. भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट का सोमवार रात को हार्ट अटैक से निधन हो गया, लेकिन उनके परिवार ने हत्या की साजिश का शक जताया है।

 

सोनाली की बहन रूपेश का कहना है कि सोनाली ने खाने में गड़बड़ी होने की बात मां को बताई थी। कहा था कि इसका असर उसके शरीर पर पड़ रहा था। इसलिए परिवार को शक है कि उसकी हत्या की गई है। मामले की जांच CBI से कराई जानी चाहिए।

 

सोनाली की बहन ने बताया, 'परसों ही बात हुई थी। वह बिल्कुल ठीक थी और अपने फार्म हाउस पर थी, लेकिन मां से बात करते हुए उसने कहा कि उसे अपना शरीर ठीक नहीं लगता।

सोनाली फोगाट के परिवार को हत्या का शक,बहन  ने दिया बड़ा ब्यान कहा...

जैसे किसी ने कुछ कराया हो। कुछ गड़बड़ लग रही है। कल शाम को भी मां से सोनाली की इसी टॉपिक पर बात हुई। तब भी उसने कहा कि कोई साजिश रची जा रही है। सुबह मैसेज आया कि उसकी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।'

Also Read This News- Sonali Phogat: DD में एंकरिंग से किया करिअर का आगाज, ऐसा रहा सफर

सोनाली की जेठानी मनोज फोगाट ने बताया कि परसों वह घर आई थी। यहीं से वह किसी काम के सिलसिले में मुंबई और गोवा के लिए निकली थी। सोनाली की एक बेटी है, जो निजी स्कूल में हॉस्टल में रहती है।

कल हिसार में होगा अंतिम संस्कार

सोनाली की मौत की जानकारी मिलते ही भाई वतन ढाका और परिवार के अन्य सदस्य गोवा के लिए रवाना हो गए। कल हरियाणा के हिसार जिले के सोनाली फोगाट का अंतिम संस्कार किया जाएगा। सोनाली 22 से 25 तक गोवा टूर पर थीं। सोनाली की मौत की पुष्टि उसके भाई वतन ढाका ने ही की थी।

सोनाली की एक बेटी है और उसकी पति संजय फोगाट की 2016 में रहस्यमय परिस्थतियों में मौत हो गई थी। वहीं टिक टॉक स्टार, बिग बॉस फेम सोनाली की इस मौत से उनके फैन्स स्तब्ध हैं।


CM मनोहर लाल ने जताया शोक
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोनाली के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा कि भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट जी के आकस्मिक निधन का बेहद दुखद समाचार प्राप्त हुआ।


नवीन जयहिंद की जांच की मांग

आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता नवीन जयहिंद ने ट्वीट करे सोनाली की मौत की जांच की मांग मुख्यमंत्री मनोहर लाल से की है।

Also Read This News- भाजपा नेता सोनाली फोगाट का निधन, 2019 में आदमपुर से लड़ा था चुनाव


2019 का चुनाव भाजपा की टिकट पर लड़ा

​​​​​​​सोनाली ने आदमपुर सीट से भाजपा की टिकट पर 2019 में विधानसभा लड़ा था, लेकिन वह हार गई थीं। इसके बाद सोनाली आदमपुर में सक्रिय रहीं। सोनाली को कुलदीप बिश्नोई ने हराया था।

2006 में एंकरिंग से की थी करियर की शुरुआत

सोनाली ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में एंकरिंग से की थी। वह हिसार दूरदर्शन के लिए एंकरिंग करती थीं। दो साल बाद 2008 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली।

सोनाली पंजाबी और हरियाणवी फिल्में, म्यूजिक वीडियोज कर चुकी थीं। उन्होंने साल 2019 में फिल्म छोरियां छोरों से कम नहीं होती में काम किया था। यह उनकी पहली फिल्म थी।

click here to join our whatsapp group