logo

Chandrayaan 3 मिशन सफल होने के बाद हरियाणा के CM खट्टर ने कहा, अरे वाह, मजा आ गया! देखो, चंद्रमा हमारे और करीब आ गया

भारत ने Chandrayaan-3 मिशन में शानदार सफलता हासिल की है। बुधवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर प्रज्ञान से लैस एलएम की साफ्ट लैंडिंग करने में सफलता हासिल की. चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर। देश भर के प्रमुख नेताओं ने बधाई दी है
 
Haryana, CM, Khattar, Manohar Lal Khattar,Chandrayaan 3 मिशन सफल,chandrayaan 3 update

Haryana Update: चंद्रयान-3 शाम करीब 6 बजकर 4 मिनट पर (भारतीय समयानुसार) चांद की सतह को छुआ। इससे भारत चांद की सतह पर साफ्ट लैंडिंग करने वाले चार देशों में शामिल हो गया है और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहला देश बन गया है।

Chandrayaan 3 Live Streaming: इन चैनलों के माध्यम से सीधा लाइव प्रसारण होगा चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग का, इन चैनल पर देख सकेंगे आप लाइव

बुधवार शाम, इसरो के लैंडर मॉड्यूल (एलएम) ने अंतरिक्ष विज्ञान में सफलता की एक नयी इबारत लिखी जब उसने चंद्रमा की सतह को चूम लिया. यह मिशन चंद्रयान-3 है। देश की इस उपलब्धि से हर कोई खुश है।


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी ने कहा : भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला दुनिया का पहला देश,1.4 अरब लोगों के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, टीम इसरो को मिशन #चंद्रयान3 की सफलता पर बधाई. अंतरिक्ष में भारत की उपलब्धियाँ अब अभूतपूर्व ऊँचाइयों को छू रही हैं.देश अपने वैज्ञानिकों पर गर्व करता है जो इस मिशन को सफल बनाने के लिए अपनी बुद्धिमत्ता, कड़ी मेहनत और लगन से काम किया। 

भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग से अंतरिक्ष अन्वेषण के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ दिया है. भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है, जो 1.4 अरब लोगों के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि और महत्वपूर्ण अवसर है। यह सफलता भारत की अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में शक्ति का प्रमाण है।


यूपी सीएम योगी जी ने कहा : 140 करोड़ भारतीयों के सपनों के साथ चन्द्रमा पर उतरा चंद्रयान

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर दी जानकारी , 140 करोड़ भारतीयों के सपनों के साथ चन्द्रमा पर उतरा चंद्रयान-3 जय हिंद!


सीएम योगी ने ट्वीट कि ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ के पवित्र भाव के साथ आज की इस सफलता के लिए @isro के सभी वैज्ञानिकों और पूरे प्रदेश व देश वासियों को हृदय से ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं!

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर जी ने कहा : अरे वाह, मजा आ गया! देखो, चंद्रमा हमारे और करीब आ गया

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़ में कहा: “अरे वाह, मजा आ गया! देखो, चंद्रमा हमारे और करीब आ गया है. यह खुशी का क्षण है क्योंकि चंद्रमा पर तिरंगा फहराया गया है. चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने के बाद चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर भारत की उपस्थिति को दर्शा रहा है. इस महान अवसर पर, मैं इसरो और उसके वैज्ञानिकों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं क्योंकि उनके कौशल, साहस और प्रतिभा के कारण हमें यह उपलब्धि मिली है…”

Chandrayaan-3 Landing: भारत ने रचा इतिहास, चंद्रयान-3 की हुई सफलतापूर्वक लैंडिंग, इस तरह देखे अपने फोन मे Landing का खूबसूरत नजारा

tags: Haryana, CM, Khattar, Manohar Lal Khattar,Chandrayaan 3 मिशन सफल,chandrayaan 3 update,chandrayaan 3 status,vikram lander,chandrayaan 3 news,chandrayaan3 live updates,chandrayaan news,ISRO,ISRO udpate,S Somanath,Soft Landing,Moon,isro.gov.in 

click here to join our whatsapp group