logo

Chanakya Niti : जिंदगी को बर्बाद कर देती है ऐसी औरतें, मर्दो को रहना चाहिए सावधान

Chanakya Niti : नीति शास्त्र में आचार्य चाणक्य ने महिलाओं को लेकर कई बातें बताई हैं, साथ ही ऐसी महिलाओं के बारे में भी बताया है जो अपने घर को नर्क में बदल देती हैं।

 
Chanakya Niti : जिंदगी को बर्बाद कर देती है ऐसी औरतें, मर्दो को रहना चाहिए सावधान 

Haryana Update : भारत के सबसे प्रसिद्ध राजनीतिक और कूटनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य ने अपनी पुस्तकों में कई ऐसी प्रेरक बातें लिखी हैं। इन चीजों का पालन करके कोई भी अपना भाग्य बदल सकता है। अपने लेखों में उन्होंने राजनीति से लेकर आम लोगों के जीवन को सुधारने का रास्ता बताया है। उनका मानना था कि नारियों की भूमिका मानव समाज में बहुत महत्वपूर्ण है। चाणक्य नीति की ऐसी ही कुछ बातों के बारे में भी जानिए।


ऐसे लोग भाग्यशाली हैं

जिन लोगों की पत्नी मधुर बोलती है, सुंदर है और धन का संचय करती है, वे भाग्यशाली हैं। यदि उनके घर में कोई समस्या आ भी जाए, तो वह भी भाग्यशाली हो जाता है।

अपनी कमजोरियों को पत्नी को कभी नहीं बताना

चाणक्य ने कहा कि किसी को अपनी कमजोरियों को पत्नी से कभी नहीं बताना चाहिए। यदि ऐसा होता है, तो पत्नी अपनी मांगों को पूरा करने के लिए पति को ब्लैकमेल कर सकती है।

Chanakya Niti : पुरुषो को कुछ भी नहीं समझती ऐसी महिलाएं

महिलाओं में भी बल

चाणक्य ने कहा कि राजाओं का बल सैन्य बल है, ब्राह्मणों का बल ज्ञान और ब्रह्म विद्या है, और महिलाओं का बल उनका रूप, शील, यौवन और वाणी है। वे इसका उपयोग कर जो चाहें कर सकते हैं।

ये चीजें अपनी पत्नी से नहीं शेयर करें

दाम्पत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए किसी व्यक्ति को कभी भी अपनी अपमानजनक बातें पत्नी से नहीं बतानी चाहिए। अन्यथा ये बातें महिलाओं को भविष्य में अपमानित कर सकती हैं।

कलहप्रिया महिलाओं से दूर रहें

चाणक्य ने कहा कि कटु बोलने वाली, कलहप्रिय और दूसरों को अपमानित करने में खुश होने वाली महिलाओं से कभी भी संपर्क नहीं करना चाहिए। ऐसी महिलाओं के साथ रहना या उनके साथ संपर्क रखना आत्महत्या की तरह है। ऐसी महिलाएं स्वर्ग जैसे घर को भी नर्क बना देती हैं।

click here to join our whatsapp group