logo

Delhi Weather : ठंड और बारिश के बाद दिल्ली को मिला तेज शीतलहर का अलर्ट

Today's Weather Updates : पिछले कुछ दिनों से खिलखिलाती धूप देख सकते हैं। लेकिन पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड कम नहीं हो रही है। लोगों को ठंड लगी है। दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में बारिश रुकने के बाद भी ठंड़ जारी है। इन बर्फीवी हवाओं के सामने धूप भी फीकी लगती है।

 
Delhi Weather : ठंड और बारिश के बाद दिल्ली को मिला तेज शीतलहर का अलर्ट 

Haryana Update : पहाड़ों पर निरंतर बर्फबारी के बाद मैदानी क्षेत्रों में ठंड कम नहीं हुई है। दिल्ली एनसीआर में बारिश की मार कम होने के बाद हल्की धूप निकल रही है, लेकिन यह ठंड से बचाने में असफल है। बर्फीवी हवाओं के सामने धूप भी पस्त होती दिखती है। लोगों को सुबह के घने कोहरे से अभी भी काफी परेशानी होती है। साथ ही, मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि बुधवार को कोहरा तो नहीं होगा, लेकिन शीतलहर (Coldwaves) से अभी छुटकारा नहीं मिलेगा। 

ठंड से छुटकारा कब मिलेगा?

मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि इस हफ्ते भी बर्फीली हवाएं होंगी। बर्फीली हवाओं के कारण ही धूप निकलने के बाद भी तापमान नहीं बढ़ता है।  यही कारण है कि बिहार, पंजाब, राजस्थान और हरियाणा में अभी भी ठंड रहेगी। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फ़बारी के बाद मैदानी क्षेत्रों में ठंड का प्रभाव देखा जा रहा है। IMD के अनुसार, 12 फरवरी तक दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत में ठंड का प्रभाव देखा जाएगा। इसके अलावा, राजस्थान, पंजाब और दिल्ली एनसीआर में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि आज (बुधवार) दिन में आसमान साफ रह सकता है और दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कई राज्यों में धूप खिलेगी।

पहाड़ों पर बर्फबारी

Breaking News : RBI ने इन बैंकों का लाइसेंस किया कैंसिल, कहीं आपका भी तो खाता नहीं

पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्रों में बहुत ठंडा महसूस होता है। मौसम विभाग ने बुधवार को दिल्ली-एनसीआर के लिए एक यलो अलर्ट जारी किया है।  दिल्ली में बुधवार से आसमान साफ हो सकता है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट हो सकती है। इसलिए, बुधवार की सुबह ठंड फिर बढ़ सकती है और गुरुवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

दिल्ली आज तापमान

आज दिल्ली की राजधानी में न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस से अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। साथ ही मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। स्काइमेट वेदर के अनुसार आज (7 फरवरी) उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा और असम के कुछ क्षेत्रों में भारी कोहरा हो सकता है।
 


 

click here to join our whatsapp group