logo

Delhi Weather : 2024 का पहला हफ्ता दिल्ली के लिए बनेगा मुसीबत, होगी तेज बारिश

Delhi, NCR Weather : दिसंबर का महीना खत्म होने वाला है, ठंड की मार शुरू हो गई है। हाल ही में मौसम विभाग ने बताया कि नव वर्ष की शुरुआत बारिश से होगी। बारिश होने पर तापमान तुरंत गिर सकता है। यहाँ बारिश होगी: 

 
Delhi Weather : 2024 का पहला हफ्ता दिल्ली के लिए बनेगा मुसीबत, होगी तेज बारिश 

Haryana Update : नए साल के आगमन पर देश के उत्तर पश्चिमी भागों में मौसम बदल सकता है। 30 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच दिल्ली सहित उत्तर पश्चिम में बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग ने किया है। 

मौसम विभाग का कहना है कि 29 दिसंबर से पूरे उत्तर-पश्चिम भारत को एक पश्चिमी विभोक्ष प्रभावित करेगा जब वह निचले स्तर की पूर्वी हवाओं के संपर्क में आएगा। इसके परिणामस्वरूप 30 दिसंबर से 2 जनवरी 2024 तक मध्य भारत सहित उत्तर पश्चिमी क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। 

दिल्ली और आसपास का मौसम

हाल ही में दिल्ली सहित उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में सामान्य से 1 से 3 डिग्री अधिक तापमान है। इसलिए अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और बारिश नहीं होगी। मौसम विभाग के अनुसार, 26 दिसंबर से दिल्ली एनसीआर में तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा। IMDI ने कहा कि दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में हवा की रफ्तार चार से आठ किसी रह सकती है। इसके अलावा, सोमवार से शुक्रवार के बीच सुबह नई दिल्ली में हल्की धुंध भी हो सकती है। 

Home Loan : होम लोन लेने से पहले कर लें कैलकुलेट, EMI भरते भरते हो जाओगे बूढ़े

देश के इन क्षेत्रों में बारिश होने का अनुमान है
वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम अरब सागर पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन है। ये सर्कुलेशन बांग्लादेश और आसपास भी देखे जा सकते हैं। वहीं पश्चिमी विभोक्ष हिमालय के पहाड़ी इलाकों में भी बर्फबारी होने की संभावना है, जिससे जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड में हल्की बारिश होने की संभावना है। 25 दिसंबर को सुबह के समय पंजाब, हरियाणा और उत्तरी मध्यप्रदेश में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है।


 

click here to join our whatsapp group