logo

हरियाणा के इन 12 जिलों में हिली धरती, भूकंप के आये तकड़े झटके! जानिए लेटेस्ट अपडेट

Haryana News: चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार सिटी के साथ ही पंजाब और हरियाणा राज्यों से भूकंप को लेकर कोई भी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है, लेकिन दोनों राज्य भूकंप के लिहाज से संवेदनशील जरूर हैं।

 
Haryana News

हरियाणा और पंजाब में रविवार सुबह भूकंप आया। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में रहा। इसकी तीव्रता 5.9 रही। चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार सिटी के साथ ही पंजाब और हरियाणा राज्यों से भूकंप को लेकर कोई भी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है, लेकिन दोनों राज्य भूकंप के लिहाज से संवेदनशील जरूर हैं।

हरियाणा के 12 जिले संवेदनशील

भूकंप के लिहाज से हरियाणा के 12 जिले संवेदनशील जोन में आते हैं। जोन-चार में आने वाले जिले संवेदनशील माने जाते हैं। जोन-तीन कम प्रभावित क्षेत्र, जबकि जोन-दो में भूकंप आने की बेहद कम संभावनाएं हैं। जोन चार में आने वाले सूबे के रोहतक, महेंद्रगढ़, पंचकूला, करनाल, अंबाला, सोनीपत, पानीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल शामिल हैं।

Top 5 CNG Cars: ये हैं बेहतरीन माइलेज माइलेज वाली Top 5 सीएनजी कारें, बेहद कम कीमत में मिलते है धाकड़ फीचर्स

नुकसान की सूचना नहीं
विभाग के मुताबिक भूकंप की तीव्रता कम होने के चलते किसी भी राज्य में कोई जान माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है। हालांकि, अफगानिस्तान में झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर आ गए थे। पंजाब के जालंधर में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। जिसके बाद लोग घरों से बाहर आ गए। हरियाणा और चंडीगढ़ के लोगों को झटके महसूस नहीं हुए हैं।

Best Cheapest Car: ये है कम कीमत में सबसे शानदार 4 कार, 32KM की माइलेज के साथ मिलते है ये लक्ज़री फीचर्स

जोन दो में ये जिले शामिल

हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद का कुछ क्षेत्र और हिसार का कुछ क्षेत्र जोन दो के दायरे में आते हैं। इन जिलों में भूकंप आने की संभावनाएं न के बराबर हैं। यानी भूकंप के लिहाज से ये जिले सबसे सुरक्षित हैं। जोन-तीन में महेंद्रगढ़ का कुछ क्षेत्र, कुरूक्षेत्र, कैथल, जींद, भिवानी और हिसार जिले को शामिल किया गया है। जोन चार से कम प्रभावित क्षेत्रों को शामिल किया गया है।

click here to join our whatsapp group