logo

Manohar Lal Khattar पहुंचे सीएम आवास, गवर्नर हाउस मे शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू

Haryana Politics Latest Updates: सूत्रों के अनुसार हरियाणा मे निर्दलीय और जेजेपी के पांच विधायकों के समर्थन के साथ भाजपा सरकार बनाने जा रही है। वहीं, हरियाणा के मौजूदा सीएम मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) सीएम आवास पहुंच गए हैं।
 
manohar lal khattar
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update, चंडीगढ़: हरियाणा में विधानसभा चुनाव से छह महीने पहले बड़ी सियासी भूचाल आ चुका है। यहां पर भाजपा और जेजेपी का गठबंधन टूट चुका है। ऐसे में अब हरियाणा भाजपा अपने दम पर यहां सरकार बनाने जा रही है।

सूत्रों का कहना हैं कि निर्दलीय और जेजेपी के पांच विधायकों के समर्थन के साथ भाजपा हरियाणा मे अपनी सरकार बनाने जा रही है। वहीं, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) सीएम आवास पहुंच गए हैं।

दूसरी तरफ चंडीगढ़ में गवर्नर हाउस में बड़ी हलचल देखी जा रही है। यहां पर हरियाणा के नए सीएम और मंत्रीमंडल के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

Read This Also: Haryana Politics Update: हरियाणा में राजनीतिक धमाका, भाजपा-जेजेपी गठबंधन टूटा

FROM AROUND THE WEB