logo

Mission Chandrayaan-3, विश्व में जय-जय हिंदुस्तान, हिंदुस्तान का दम, चांँद पर परचम

Chandrayaan-3 Soft Landing: चंद्रयान 3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरा। ऐसा करने वाला भारत पहला देश था. देशभर में खुशी की लहर
 
Mission Chandrayaan-3, विश्व में जय-जय हिंदुस्तान, हिंदुस्तान का दम चांँद परचम

Haryana Update:- Big Breaking News भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का तीसरा चंद्र मिशन चंद्रयान 3 चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग कर चुका है।

भारत ने इतिहास रच दिया है.

चंद्रयान 3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरा। ऐसा करने वाला भारत पहला देश था. देशभर में खुशी की लहर

भारत ही नहीं दुनिया के इतिहास मे एक और सफलता भारत के हाथ लगी है। बता दें की चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला भारत पहला देश बन चुका है। जी हाँ! भारत ने अपने चंद्रयान 3 को सफलतापूर्वक चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर उतार दिया है। ये दुनिया मे रहने वाले हर भारतीय के लिए एक एतिहासिक और गौरवशाली पल है।

23 अगस्त के सुबह से ही देशभर के लोगों मे चंद्रयान 3 को लेकर एक उत्सुकता थी। और आखिरकार आज शाम को वो पल आ ही गया जिसका हर देशवासी बेसबरी से इंतेजार कर रहा था।

5:20 पर शुरू हुआ चंद्रयान-3 को लैंडिंग करने का काम

शाम के साढ़े पाँच बजे Indian Space Research Organization (Bengaluru) से चंद्रयान-3 को चाँद पर सफलतापूर्वक उतारने का काम शुरू हो गया। ठीक शाम के 5:30 बजे रोवर के रफ फेस को ऑन किया गया और जिससे ये चाँद से यान की दूरी घटकर 800 मीटर रह गयी। इस 11 मिनट की प्रक्रिया मे अब चाँद से सफलता केवल 800 मीटर ही रह गयी। उसके बाद दूसरे फेस मे यान ने चाँद से दूरी घटाकर मात्र कुछ मीटर ही छोड़ दी। तीसरे फेस मे चंद्रयान की चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्टलैंडिंग करवा कर ISRO ने दुनिया मे इतिहास रच दिया। अब भारत चंद्रमा के साऊथ पोल पर उतरने वाला पहला देश बन गया है।

Latest News: Mission Chandrayaan-3, विश्व में जय-जय हिंदुस्तान, हिंदुस्तान का दम, चांँद पर परचम

बता दें की भारत ने 14 जुलाई 2023 को चंद्रयान 3 को अन्तरिक्ष मे प्रक्षेपित किया था। इसके बाद चंद्रयान को प्लान के अनुसार चंद्रमा की कक्षा मे स्थापित किया गया। लगभग एक महीने के बाद 23 अगस्त को चंद्रयान को सफलतापूर्वक चंद्रमा पर उतारा जाना था और आज शाम भारत ने वो सफलता भी प्राप्त कर ली।

प्रधानमंत्री मोदी ने दी देशवासियों और ISRO के वैज्ञानिकों को बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने अफ्रीका से लाईव आकर इस सफलता को देखा। और जैसे ही भारत ने चाँद पर अपना यान उतारा तो हर देशवासी गर्व से खुश हो गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों और वैज्ञानिकों को इस सफलता के लिए बधाई दी।

click here to join our whatsapp group