logo

ताऊ खट्टर ने मिलकर दिया न्यौता, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हरियाणा सुरजकुंड मेले का उद्घाटन करेंगी

Haryana News:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हरियाणा के फ़रीदाबाद में सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले का उद्घाटन करेंगी। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में पहुंचकर राष्ट्रपति को सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला-2024 का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। 2 फरवरी से 2 फरवरी तक मेला चलेगा।

 
ताऊ खट्टर ने मिलकर दिया न्यौता, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हरियाणा सुरजकुंड मेले का उद्घाटन करेंगी
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update: मुख्यमंत्री ने बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि राष्ट्रपति ने सूरजकुंड मेले का उद्घाटन करने का उनका निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। वह दो फरवरी को मेले का औपचारिक उद्घाटन करेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति के दौरे से राज्य सरकार की कोशिशें और बढ़ जाएंगी। 


मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत हरियाणा से अयोध्या तक एक विशेष ट्रेन चलाई जाएगी।

मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि देश की जनता पिछले कई सालों से इस दिन का इंतजार कर रही थी कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा।

खट्टर सरकार ने हरियाणा के बीपीएल परिवारों को दिया बड़ा तोहफा

मंदिर 22 जनवरी को उद्घाटित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस सुंदर मंदिर के उद्घाटन पर मौजूद होंगे। पूरे देश में खुशी की लहर है।

आज देश में वैसा ही माहौल है जैसा सदियों पहले था जब भगवान राम लंका जीतने के बाद अयोध्या लौटे थे। 22 जनवरी को रामलला के अनावरण के दिन भी देश में दिवाली की तरह उत्साह रहेगा। इस अवसर पर उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक सामाजिक अभियान है और सभी संस्थाएं घर-घर जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा से अयोध्या के लिए नौ फरवरी को एक विशेष ट्रेन चलेगी। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत कुछ लोगों को निःशुल्क यात्रा कराई जाएगी, और जिनकी आय निर्धारित सीमा से अधिक है, वे किराया देकर जा सकेंगे।