logo

RBI हुई परेशान, 500 रुपये के नोट को लेकर जारी किये निर्देश

RBI News: आपको बता दें, की 500 रुपये के नोट और 2000 रुपये के नकली नोट भी बरामद हुए। लेकिन वित्त वर्ष 2022-23 में 2000 रुपये के नकली नोटों की संख्या 28% घटकर 9 हजार 806 नोट रह गई, जानिए पूरी डिटेल। 

 
RBI News

Haryana Update: आपकी जानकारी के लिए बता दें, की भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये के नोटों को बंद कर दिया है, और अब 500 रुपये के नोटों को लेकर RBI की सालाना रिपोर्ट में भी बड़ा खुलासा हुआ है। 2000 के नोटों के बाद अब रबी के सम्मन 500 रूपए के नोटों ने ये बड़ी समस्या पैदा की हैं। 

RBI ने बैंकों को किया अलर्ट, महंगाई को लेकर ये काम करने के आदेश जारी, जानिए पूरी खबर

2000 रुपये के गुलाबी नोट बंद होने के बाद, रिजर्व बैंक के लिए ये देश का सबसे बड़ा करेंसी नोट एक बड़ी समस्या बनते जा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 500 के नकली नोट की घुसपैठ लगातार बढ़ी है। 2022-23 में 500 रुपये के लगभग 91 हजार 110 नकली नोट पकड़े गए, यह 2021-22 से 14.6% अधिक था। 2020-2021 में 500 रुपये के 39,453 नकली नोट बरामद हुए। जबकि 2021-22 में 76 हजार 669 नकली नोट बरामद हुए। 

500 रुपये के नोट और 2000 रुपये के नकली नोट भी बरामद हुए। लेकिन वित्त वर्ष 2022-23 में 2000 रुपये के नकली नोटों की संख्या 28% घटकर 9 हजार 806 नोट रह गई। 500 और दो हजार रुपये के नकली नोटों के अलावा 100, 50, 20 और 10 रुपये के नोट भी पकड़े गए हैं। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने बताया कि बैंकिंग क्षेत्र में 2 लाख 25 हजार 769 नकली नोट पकड़े गए, जबकि पिछले साल 2 लाख 30 हजार 971 नकली नोट पकड़े गए थे। 

20 रुपये के नकली नोटों की घुसपैठ में वृद्धि हुई
20 रुपये के 500 रुपये के नकली नोटों की संख्या इस साल बढ़ी है। 2022-23 में 20 रुपये के नकली नोटों में 8,4% की वृद्धि हुई है। साथ ही, 10 रुपये के नकली नोटों में 11.6% और 100 रुपये के नकली नोटों में 14.7% की कमी आई है। आरबीआई ने अपनी एनुअल रिपोर्ट में नकली नोटों के अलावा नोटों पर होने वाली छपाई की पूरी जानकारी दी हैं। 2022-23 में आरबीआई ने नोट छापने पर 4 हजार 682.80 करोड़ रुपये खर्च किए। 2021-22 में छपाई पर 4 हजार 984.80 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।

सर्कुलेशन के मामले में, सबसे अधिक सर्कुलेशन में 10 रुपये और 500 रुपये के नोट हैं। 31 मार्च, 2023 तक 500 के नोटों का वॉल्यूम देश की कुल करेंसी सर्कुलेशन का 37.9 प्रतिशत था। 10 रुपये के नोट की हिस्सेदारी इसके बाद 19.2% है। RBI को 500 रुपए के नकली नोटों को सिस्टम से बाहर निकालना महत्वपूर्ण कार्य हैं।

RBI ने इन बैंकों पर उठाया बड़ा एक्शन, ग्राहकों पर पडा असर, जानिए पूरी खबर

click here to join our whatsapp group