logo

Panipat: तेज हवाओं से बढ़ाई ठिठुरन, जमने लगा पानी...न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट

Panipat News : सर्दी का मौसम लोगों के लिए बीमारी पैदा करने वाला मौसम बन गया है। कई दिनों तक कोहरे की मार झेलने के बाद अब सुबह के समय पाला जमने लगा है। उसके बाद तेज धूप निकलने के बाद भी दिन में तेज हवाएं चलने लगी हैं।
 
panipat weather
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Panipat News, Haryana Update : सर्दी का मौसम लोगों के लिए बीमारी पैदा करने वाला मौसम बन गया है। कई दिनों तक कोहरे की मार झेलने के बाद अब सुबह के समय पाला जमने लगा है। उसके बाद तेज धूप निकलने के बाद भी दिन में तेज हवाएं चलने लगी हैं। तेज हवाओं के कारण धूप का असर भी कम हो रहा है। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

यहां उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से 12 से 13 डिग्री तक पहुंच रहा न्यूनतम तापमान अब तेज हवाओं के कारण 8-9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। इसका मतलब है कि ठंड में और इजाफा होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है जिससे तापमान में एक बार फिर गिरावट आई है। वहीं न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट आई है। 

इससे लोगों को सुबह पाले और दिन में सर्द हवाओं का दंश झेलना पड़ रहा है। हालांकि धूप निकलने के बाद लोगों को हल्की राहत मिली है। गौरतलब है कि 2 और 3 फरवरी को मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान जताया था, जिसके चलते कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी और हवाएं चलने लगी थीं, लेकिन अब इसका असर खत्म होते ही हवाओं ने भी अपना रुख बदल लिया है।

कई दिनों तक चलेंगी हवाएं-
मौसम विभाग ने बताया कि हालांकि दिन में तेज धूप निकलेगी, लेकिन उसके बाद तेज हवाएं भी चलने लगी हैं। शुक्रवार को 26.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं और आगे चलकर इनकी रफ्तार और भी तेज हो सकती है। सुबह और शाम को कड़ाके की ठंड का अहसास होगा।

बढ़ती ठंड से किसान भी खुश हैं, लेकिन हवाओं के कारण फसलों के गिरने का भी खतरा-
जनवरी के आखिरी दिनों में तापमान में बढ़ोतरी हुई थी, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई थी। लेकिन अब फिर से ठंड बढ़ने से किसान खुश नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 16 या 17 फरवरी के आसपास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। और बारिश हो सकती है। पानीपत जिले में करीब 80 से 85 हजार हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की फसल उगाई गई है।

 

FROM AROUND THE WEB