logo

Vande Bharat Express: 30 दिसंबर को PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, इस राज्य को मिली पहली वंदे भारत Express

Vande Bharat Express Today: आपको बता दें, की दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस, जो अक्टूबर 2019 में शुरू हुई, पंजाब के लुधियाना में स्टॉपेज हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस, जो पिछले साल अक्टूबर में शुरू की गई थी, जानिए पूरी डिटेल। 

 
Vande Bharat Express
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update, Vande Bharat Express: आपकी जानकारी के लिए  बता दें, की लंबे इंतजार के बाद पंजाब को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिलने वाली है। 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या से पांच वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे, सूत्रों का दावा है। इनमें से एक है अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन। पंजाब को कोई सीधी वंदे भारत ट्रेन नहीं है, हालांकि दो वंदे भारत ट्रेनें पंजाब से गुजरती हैं। नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस, जो अक्टूबर 2019 में शुरू हुई, पंजाब के लुधियाना में स्टॉपेज हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस, जो पिछले साल अक्टूबर में शुरू की गई थी, चंडीगढ़ और आनंदपुर साहिब में रुकती हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस ने पहली बार पंजाब को सीधे सेवा दी हैं।

हरियाणा के इस जिले में दौड़ेगी Vande Bharat Train, इन लोगों का सफर होगा आरामदायक

पंजाब सरकार ने अमृतसर और भटिंडा से दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की मांग की थी। सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या से पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें अमृतसर-दिल्ली के अलावा अयोध्या-आनंद विहार, वैष्णो देवी-दिल्ली, कोयंबटूर-बेंगलुरु और जालना-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शामिल है। देश में पहली वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चलाई गई थी और अब तक 35 ऐसी ट्रेनें शुरू की जा चुकी है। प्रधानमंत्री ने हाल ही में वाराणसी-नई दिल्ली रूट पर दूसरी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी।

ट्रेन अनुसूची (Vande Bharat Express)
सूत्रों के मुताबिक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अमृतसर से नई दिल्ली के बीच करीब 450 किलोमीटर का सफर करीब पांच घंटे में पूरा करेगी। फिलहाल इसे अंबाला और लुधियाना पर ही स्टॉपेज दिया गया है। इसे जालंधर में स्टॉपेज नहीं दिया गया है। यह ट्रेन सुबह 7:55 बजे अमृतसर से रवाना होगी और दोपहर बाद 1:05 बजे नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी। वहीं वापसी में यह ट्रेन नई दिल्ली से दोपहर बाद 1:40 बजे पर खुलेगी शाम 6:50 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

Vande Bharat Express: रेल यात्रियों की मौज, अब इस स्पीड से दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, चंद मिनटों में पूरा होगा घंटों का सफर

FROM AROUND THE WEB