logo

जंतर-मंतर में हो रहे Wrestler Protest में पहलवानों ने किया ये बड़ा काम! नशे में धुत पुलिसकर्मी की ही कर डाली पिटाई

Wrestler Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर देर रात पुलिस और पहलवानों के बीच हुई झड़प हुई।जानिए पूरी अपडेट..
 
जंतर-मंतर में हो रहे Wrestler Protest में पहलवानों ने किया ये बड़ा काम! नशे में धुत पुलिसकर्मी की ही कर डाली पिटाई 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Wrestler Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर देर रात पुलिस और पहलवानों के बीच हुई झड़प हुई। कांग्रेस की तरफ से इसे लेकर ट्वीट किया गया है। ट्वीट में कहा गया है कि पुलिस के अत्याचार के बीच कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुट्टा यहां पहुंचे और उन्हें भी हिरासत में ले लिया गया।

Wrestler Protest: कांग्रेस का ट्वीट

कांग्रेस ने अपने ट्वीट में दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया है। ट्वीट में लिखा, "देश की बेटियों के साथ दिल्ली पुलिस के अत्याचार की जानकारी होते ही कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा मौके पर पहुंचे। तानाशाह की पुलिस ने उन्हें हिरासत में रखा है। देश की बेटियों के साथ कांग्रेस मज़बूती से खड़ी है। साफ संदेश है- डरो मत, हम साथ हैं।"

जंतर-मंतर में हो रहे Wrester Protest में पहलवानों ने किया ये बड़ा काम! नशे में धुत पुलिसकर्मी की ही कर डाली पिटाई 

Wrestler Protest: सोमनाथ भारती बिस्तर लेकर पहुंचे
इससे पहले दिल्ली सरकार के मंत्री सोमनाथ भारती यहां बिना अनुमति के बिस्तर लेकर पहुंच गए थे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो फोल्डिंग उतारने के दौरान कुछ समर्थकों को चोट आ गई।

Wrestler Protest: पहलवानों ने किया जोरदार हंगामा 

फिर पहलवानों की तरफ से इसे लेकर हंगामा किया गया। पुलिस की तरफ से दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ-साथ करीब 40 लोगों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

Wrestler Protest:पहलवानों ने ही की नशे में धुत पुलिसकर्मी की पिटाई 

दरअसल जब सोमनाथ भारती यहां पहुंचे थे तो उस समय एक पुलिसकर्मी को नशे में खड़ा देखा गया। इसके बाद पुलिसकर्मी को बिठाकर, उसकी वीडियो बनाई गई और इंटरनेट में शेयर की गई। हालांकि, इस पुलिसकर्मी ने किसी के साथ मारपीट नहीं की बल्कि, पहलवानों ने ही उसकी पिटाई कर डाली।

FROM AROUND THE WEB