logo

विदेशों तक जाती है हरियाणा के यमुनानगर के आम की महक, 15000 एकड़ में होती है पैदावार

Yamunanagar. शायद ही कोई होगा जिसे आम खाना पसंद न हो। इन दिनों तो आम का सीजन है और घर घर में आम खाना पसंद किया जाता है। आम में कई तरह की वैरायटी भी आती हैं जिन्हें लोग पसंद करते हैं। वहीं हरियाणा के यमुनानगर में भी आम की अच्छी पैदावार होती है। बारिश और आंधी के बाद भी इस जगह का आम एक बार फिर से सबसे अच्छा रहा है।

 
Haryana Mangos

Haryana Update. जानकारी के अनुसार इस बार 32500 मीट्रिक टन तक आम की पैदावार होने की उम्मीद जताई जा रही है। क्षेत्रफल के अनुसार ये लगभग 15 हज़ार एकड़ है जो अन्य जिलों के अनुसार काफी ज्यादा है। वहीं यहां का आम अब विदेशों में भी पसंद किए जा रहे हैं। 8-10 जुलाई को मेगा मेले का आयोजन भी होने वाला है। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से...

 

 

इस बार मिली है आम की अच्छी कीमत

जानकारी के अनुसार यमुनानगर का आम काफी फेमस हैं। यहाँ चौसा, लंगड़ा और दशहरी आम ज्यादा पसंद किया जाता है। बागवानी विभाग द्वारा भी कई मेले आयोजित किए जाते हैं जिसमें इस जगह के आम ही सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। वहीं अब 8-10 जुलाई को भी दो साल बाद आम के मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसके लिए उत्पादन भी पूरी तरह से तैयार हैं। इसमें सिर्फ वही उत्पादक भाग ले सकेंग जिनके आम की गुणवत्ता और उत्पादन अच्छा होगा।

 

 

हालांकि इस बार किसानों का कहना है कि उन्हें आम के अच्छे दाम मिल रहे हैं। बागवान ताहिर और गुलफाम के अनुसार इस बार तेज आँधी और बारिश हुई जिससे उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा लेकिन फसलों को नुकसान नहीं हुआ। इस बार भी उपज अच्छी हुई है और दाम भी अच्छे मिल रहे हैं। दिल्ली चंडीगढ़ में भी ये आम सप्लाई किए जा रहे हैं। बारिश ने ही आम की मिठास को भी बढ़ा दिया है।

बागवानी के लिए किसानों को किया जा रहा प्रोत्साहित

वैसे तो आम की कई तरह की किस्म होती है लेकिन यमुनानगर में विशेष रूप से पूसा, पूसा-सूर्य, अरुणिमा, पूसा पीताम्बर, पूसा ललिता और पूसा श्रेष्ठ जैसी क़िस्मों को तैयार किया गया है। इन क़िस्मों में फल लगना भी दो साल बाद ही शुरू हो पाता है। वहीं अब किसानों को भी बागवानी के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। यदि कोई किसान धन के खेत को बाग में बदलता है तो उसे 7 हज़ार रुपए अधिक का प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

click here to join our whatsapp group