logo

Cotton Production: गुलाबी सुंडी का छाया कहर, कपास उत्पादन अनुमान कटौती का बना कारण

Cotton Production: भारतीय कपास संघ (CAI) ने 2023-24 के मार्केटिंग सेशन के लिए कपास उत्पादन का अनुमान घटाकर 294.10 लाख गांठ कर दिया है। यह उत्पादन अनुमान हरियाणा में पिंक बॉलवर्म (Pink Bollworm) कीट के संक्रमण और किसानों द्वारा कपास के पौधों को उखाड़ने के बाद हुए नुकसान से कम हो गया है। 
 
Cotton Production

Cotton Production: भारतीय कपास संघ (CAI) ने 2023-24 के मार्केटिंग सेशन के लिए कपास उत्पादन का अनुमान घटाकर 294.10 लाख गांठ कर दिया है। यह उत्पादन अनुमान हरियाणा में पिंक बॉलवर्म (Pink Bollworm) कीट के संक्रमण और किसानों द्वारा कपास के पौधों को उखाड़ने के बाद हुए नुकसान से कम हो गया है। 

Latest News: World Cup 2023: निवेश के ये पाँच मंत्र सिखाएगी टीम इंडिया, जो बनाएगें आपको एक बेहतर निवेशक

सीएआई ने एक बयान में कहा कि 2023-24 के दौरान हरियाणा में कपास उत्पादन 15 लाख गांठ होने का अनुमान है, जो पिछले मौसम में 11 लाख गांठ था। बयान में कहा गया कि 2021-22 में कुल 318.90 लाख गांठ कपास उत्पादित हुए। सितंबर में 54.74 लाख गांठ की आपूर्ति होने का अनुमान है, जिसमें 24.34 लाख गांठ की आवक, 1.50 लाख गांठ का आयात और सीएआई द्वारा सत्र की शुरुआत में 28.90 लाख गांठ का प्रारंभिक बचा स्टॉक शामिल हैं।

सीएआई (CAI) ने 26 लाख गांठ कपास की खपत का अनुमान लगाया है, जबकि 31 अक्टूबर तक निर्यात शिपमेंट एक लाख गांठ होगा। 2023–2024 कपास सत्र के अंत तक, यानी 30 सितंबर 2024 तक, कुल 345 लाख गांठ कपास आपूर्ति होने का अनुमान है। इससे पहले, पिछले साल यह 355.40 लाख गांठ था।

सीएआई का अनुमान है कि इस सत्र कपास का आयात 9.50 लाख गांठ से 22 लाख गांठ हो जाएगा, जो पिछले सत्र में 12.50 लाख गांठ था। पिछले वर्ष की तुलना में घरेलू खपत 311 लाख गांठ रहने का अनुमान है। सीएआई ने कहा कि सत्र के लिए निर्यात 14 लाख गांठ रहने का अनुमान है, यानी 1.50 लाख गांठ कम पिछले वर्ष के 15.50 लाख गांठ से।

गुलाबी सुंडी से बचने के लिए क्या करना चाहिए?

गुलाबी सुंडी से कपास की फसल बचाने के लिए किसान खेत को लगातार देखें। खेत में कपास की लकड़ियों के ढेर नहीं डालें। घर ले जाकर ढेर बनाने की बजाए, इन्हें लंबवत खड़ा कर ढक कर रखें।

15 अप्रैल से 15 मई के बीच ही खेती करें।

प्रति एकड़ खेत में लगे दो फेरोमोन ट्रैप, सौ फूलों या बीस हरे टिंडे खोलें।

पहले 60 दिन तक केवल नीम-आधारित कीटनाशकों का उपयोग करें

प्रति एकड़ फसल की निगरानी के लिए फेरोमोन ट्रैप लगाएं

खेत और मीलों में खुले में बिनौले के ढेर न बनाएं

अगेती और पिछेती बिजाई नहीं करनी चाहिए

दिए गए कीटनाशकों का उपयोग करें

click here to join our whatsapp group