logo

DA Hike Rules: केन्द्रीय कर्मचारियों को सरकार का बड़ा तोहफा, DA मे बढ़ोत्तरी से पहले कर दिया बड़ा ऐलान

7th Pay Commission: केंद्र सरकार ने अपने केंद्रीय कर्मचारियों (employees) को  बड़ी खुशखबरी दी है। बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से महंगाई भत्ते में बढौतरी (DA Hike) से पहले एक नोटिफिकेशन जारी की है। वहीं Dearness Allowance में बढौतरी का फैसला 23 तारीख को होने वाली कैबिनेट की बैठक में हो सकता है।
 
7th pay commission

7th Pay Commission, DA Hike: केंद्र सरकार केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA Hike) में बढ़ोतरी करने वाली है। इससे पहले केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों (employees) के लिए गुड न्यूज़ लाकर आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तो सरकार ने इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी किया है। रक्षा मंत्रालय (Defence Ministry) की जानकारी के मुताबिक डिफेंस सिविलियन कर्मचारियों के लिए प्रमोशन लिस्ट जारी हो चुकी है।

DA Hike- प्रमोशन के लिए सर्विस कितनी होनी चाहिए

केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन को लेकर मंत्रालय ने अपनी अधिसूचना मे कहा है कि अलग-अलग पॉइंट्स के लिए अलग काम का अनुभव होना अनिवार्य है। लेवल 1 से 2 के लिए तीन साल के अनुभव की आवश्यकता है। लेवल 1 से 3 के लिए 3 साल का अनुभव, लेवल 2 से 4 के लिए 3 से 8 साल का अनुभव जरूर होना चाहिए। इसी तरह लेवल 17 तक के कर्मचारियों को 1 साल से 12 साल का अनुभव होने पर ही प्रमोशन दिया जा सकता है।

लेवल के तहत बनाए गए हैं Promotion Rules-

हर एक लेवल के हिसाब से प्रमोशन (promotion) के रुल्स बनाए गए  हैं। इसके अलावा ग्रेड वाइज सूची भी जारी की गयी है, जिसके आधार पर ही केंद्रीय कर्मचारियों को प्रमोशन दिया जाना है। रक्षा मंत्रालय से आई जानकारी के मुताबिक यह नया अपडेट लागू हो चुका है। इस योग्यता के अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से प्रमोशन दिया जा सकता है। हालांकि, मंत्रालय की ओर से अभी तक ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि कर्मचारियों को कितना प्रमोशन दिया जाएगा।

DA hike table: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ता मिलेगा 3 लाख 14 हजार 088 रुपए, जानिए पूरा कैलक्युलेशन

जल्द ही बढ़ाया जाएगा महंगाई भत्ता DA Arrear-
सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार जल्द ही अपने कर्मचारियों के DA मे बढ़ोत्तरी कर सकती है। सितंबर महीने में होने वाली कैबिनेट बैठक में DA Hike का ऐलान किया जा सकता है। इससे लाखों कर्मचारियों और पेंशन लेने वालों को फायदा होगा। इस साल केंद्र सरकार की ओर से दूसरी बार महंगाई भत्ते का ऐलान हो सकता है, जिसके बाद कर्मचारियों की सैलरी बढ़ जाना संभव है। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2023 से लागू हो जाएगा।

tags: DA Hike,Dearness Allowance,DA Hike, DA Hike news, DA Hike table, DA Hike increment table, Central government employees news, 7th Pay Commission news, 7th Pay Commission latest news today, 7th CPC Salary hike, CG Government salary hike, DA 34 to 38 Percent hike, DA Hike calculation,Union Budget 2023,Budget News 2023

click here to join our whatsapp group