Gold Rate Today: सोने की कीमतों में तेज उछाल, आज फिर इतना रुपया मंहगा हुआ गोल्ड
Gold Rate Today: सोने की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। सोना आज भी महंगा हो गया है। MCX में प्रति 10 ग्राम ₹88,885 पर 159 रुपए की तेजी है। आज सिल्वर भाव में कुछ गिरावट देखने को मिल रही है। ₹1,01,185 पर चांदी 84 रुपए टूटकर कारोबार कर रही है।

Gold Rate Today: सोने की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। सोना आज भी महंगा हो गया है। MCX में प्रति 10 ग्राम ₹88,885 पर 159 रुपए की तेजी है। आज सिल्वर भाव में कुछ गिरावट देखने को मिल रही है। ₹1,01,185 पर चांदी 84 रुपए टूटकर कारोबार कर रही है। आज भी सोने की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है अंतरराष्ट्रीय बाजार में।
सोने में लगातार छठे दिन तेजी
सोने की कीमतों में लगातार वृद्धि हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 35 डॉलर उछलकर 3,040 डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। सोना भी 88,852 रुपए प्रति १० ग्राम के ऐतिहासिक उच्च स्तर पर पहुंचा। साथ ही, कच्चे तेल की कीमत 1% गिरी और 71 डॉलर प्रति बैरल से नीचे फिसल गई।
घरेलू बाजार में क्या है सोने का हाल?
दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत, विदेशों में मजबूत रुख के बीच, 500 रुपए की तेजी के साथ 91,250 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली इस बहुमूल्य धातु की कीमत सोमवार को 1,300 रुपए की तेजी के साथ 90,750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, अखिल भाारतीय सर्राफा संघ ने बताया। 99.9% शुद्धता वाला सोना 450 रुपए बढ़कर 90,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो कल 90,350 रुपए पर था।