logo

Reserve Bank Of India: FD पर ये बैंक दे रहा बंपर ब्याज, देखें कितने दिनों के लिए निवेश पर मिलेगा इसका फायदा

Reserve Bank Of India: अब बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 4.50 प्रतिशत से 9.10% और आम जनता को 4% से 8.60% की ब्याज दर पर 7 दिनों से 10 वर्ष में मैच्योर होने वाली FD पर ऑफर कर रहा है।
 
fd news

Reserve Bank Of India: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने फिर से रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। लेकिन सीनियर सिटीजन की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम पर सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (SSFB) ने ब्याज दर को बढ़ा दिया है।

अब सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक की FD में निवेश करके सीनियर सिटीजन 9 फीसदी से अधिक का ब्याज पा सकते हैं। अब बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 4.50 प्रतिशत से 9.10% और आम जनता को 4% से 8.60% की ब्याज दर पर 7 दिनों से 10 वर्ष में मैच्योर होने वाली FD पर ऑफर कर रहा है।

7 दिन से 10 वर्ष तक की FD

ये ब्याज दर, बैंक की वेबसाइट के अनुसार, दो करोड़ रुपये से कम की डिपॉजिट पर मिलेगी। बैंक और NBFC वरिष्ठ नागरिकों को 7 दिन से 10 साल तक की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम देते हैं। वरिष्ठ नागरिकों को अब सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक में 2 से 3 साल में मैच्योर होने वाली FD पर 9.10% का ब्याज मिलेगा। साथ ही, आम ग्राहकों को इस समय की डिपॉजिट पर 8.6% ब्याज मिलेगा। बैंक 15 महीने से 2 साल से अधिक की अवधि पर बुजुर्गों को 9 फीसदी ब्याज देता है। 

एक वर्ष तक FD पर ब्याज दर

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 7 से 14 दिन की FD पर 4.50 प्रतिशत ब्याज देता है। 15 से 45 दिनों की फिक्स्ड डिपॉजिट पर बैंक 4.75% का इंटरेस्ट देता है। 46 से 90 दिनों की FD पर 5% ब्याज मिलेगा। 91 से 6 महीने तक चलने वाले फिक्स्ड डिपॉजिट पर 5.50 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा। बैंक 6 महीने से 9 महीने तक की डिपॉजिट पर 6 प्रतिशत का ब्याज देने का वादा करता है। 9 महीने से अधिक और 1 वर्ष से कम FD पर 6.50 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी। 

एक साल से अधिक समय तक चलने वाले फंडों पर ब्याज दर

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक एक साल के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.35% का ब्याज देता है। 1 वर्ष से 15 महीने तक चलने वाली FD पर बैंक 8.75% का इंटरेस्ट देगा। 15 महीने से दो साल की अवधि की डिपॉजिट पर बैंक 9 प्रतिशत ब्याज देता है। 2 वर्ष से अधिक और 3 वर्ष तक की FD पर बैंक 9.10% ब्याज देगा। 3 साल से अधिक और 5 साल से कम FD पर बैंक 7.25% ब्याज देगा। 5 वर्ष की FD पर बैंक 8.75% ब्याज देता है और 5 साल से अधिक और 10 साल तक की FD पर 7.75% ब्याज देता है।

latest Update: Haryana News: इस लाल ने किया हरियाणा का नाम रोशन, ईसरो में विज्ञानिक पद पर हुई नियुक्ति

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक सबसे तेजी से बढ़ते स्मॉल फाइनेंस बैंकों में से एक है, जो 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 564 से अधिक बैंकिंग आउटलेटों, 5085 कर्मचारियों और 1.64 मिलियन ग्राहकों के साथ है। SFB बैंक बचत खाते और सेविंग बैंक डिपॉजिट पर सर्वोत्तम ब्याज देने का दावा करता है।

click here to join our whatsapp group