logo

चौबारे से पति पर पत्नी ने बरसाई ईंट, बच्चों से मिलने आया था

हरियाणा के हिसार शहर के 12 क्वार्टर के आदर्श नगर में महिला ने अपने पति पर ईटों से हमला कर दिया। व्यक्ति को इसमें कमर व पैर में चोटें आई और उसकी बाइक को भी नुकसान हुआ।
 
चौबारे से पति पर पत्नी ने बरसाई ईंट, बच्चों से मिलने आया था

पति-पत्नी में मनमुटाव के चलते ये वारदात हुई है। एचटीएम थाना में पुलिस ने महिला के खिलाफ धारा 323,506,427 तहत मामला दर्ज किया है। अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

 

 

भिवानी के भिरान गांव का रहने वाले राजेश (44) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि राजस्थान के गोगामेडी गांव की रहने वाली मोनिका से वर्ष 2004 में उसकी शादी हुई थी।

इसके बाद वे 3 बच्चों के माता-पिता बने। बीते कुछ वर्षो से पत्नी व बच्चों के साथ वह हिसार के आदर्श नगर में रहते हैं।

कुछ समय से उसके व पत्नी के बीच मनमुटाव चल रहा है। इसके चलते वह अपने गांव भिरान अपनी मां के पास रहने के लिए चला गया।

अब करीब 1 माह बाद जब बच्चों से मिलने के लिए आदर्श नगर अपने घर आया तो उसकी पत्नी मोनिका मकान के चौबारे में खड़ी थी।

से देखते ही गालियां निकालते हुए छत पर रखी ईंटे उस पर फेंकने लगी। इस दौरान ईटें उसके बाएं पांव और कमर में आकर लगी। जिससे वह जख्मी हो गया।

राजेश कुमार ने बताया कि इस दौरान पत्नी मोनिका ने धमकी देते हुए अगर घर में आने की कोशिश की तो जान से मार दूंगी।

जिसके बाद उसने कुछ दूरी पर रहने वाले भांजे को बुलाया और उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। राजेश ने बताया कि पत्नी द्वारा फेंकी गई ईंटों से मोटरसाइकिल को नुकसान हुआ है।

click here to join our whatsapp group