logo

INS Vikrant: INS विक्रांत नौसेना में शामिल, दुनिया में भारत के हौसले बुलंद- PM Modi

Indian Navy: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय नौसेना को INS विक्रांत समर्पित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि INS विक्रांत स्वदेशी संसाधन और स्वदेशी कौशल का प्रतीक है।
 
INS Vikrant: INS विक्रांत नौसेना में शामिल, दुनिया में भारत के हौसले बुलंद- PM Modi

Haryana Update: INS Vikrant: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Nerandra Modi) ने केरल के कोचीन में भारतीय नौसेना को INS विक्रांत समर्पित किया। इसके अलावा PM मोदी ने नौसेना के नए लोगो को भी लॉन्च किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया में भारत के हौसले बुलंद हैं। INS विक्रांत केवल युद्धपोत नहीं है बल्कि हम सभी भारतीयों का गौरव है।

'विराट, विशिष्ट और विशेष है INS विक्रांत'

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, विक्रांत विशाल है, विराट है, विहंगम है। विक्रांत विशिष्ट है, विक्रांत विशेष भी है। विक्रांत केवल एक युद्धपोत नहीं है। ये 21वीं सदी के भारत के परिश्रम, प्रतिभा, प्रभाव और प्रतिबद्धता का प्रमाण है। केरल के समुद्री तट पर पूरा भारत एक नए भविष्य के सूर्योदय का साक्षी बन रहा है। INS विक्रांत पर हो रहा यह आयोजन, विश्व क्षितिज पर भारत के बुलंद होते हौसलों की हुंकार है।

related news

'आत्मनिर्भर का प्रतीक है INS विक्रांत'

उन्होंने कहा कि लक्ष्य दुरन्त हैं, यात्राएं दिगंत हैं, समंदर और चुनौतियां अनंत हैं, तो भारत का उत्तर है विक्रांत। आजादी के अमृत महोत्सव का अतुलनीय अमृत है विक्रांत। आत्मनिर्भर होते भारत का अद्वितीय प्रतिबिंब है विक्रांत। ये हर भारतीय के लिए गौरव का अनमोल अवसर है। ये हर भारतीय का मान, स्वाभिमान बढ़ाने वाला अवसर है। मैं इसके लिए हर भारतीय को बधाई देता हूं।

विक्रांत ने नया भरोसा पैदा किया

पीएम मोदी ने कहा, 'आज भारत विश्व के उन देशों में शामिल हो गया है, जो स्वदेशी तकनीक से इतने विशाल एयरक्राफ्ट कैरियर का निर्माण करता है। आज आईएनएस विक्रांत ने देश को एक नए विश्वास से भर दिया है, देश में एक नया भरोसा पैदा कर दिया है। INS विक्रांत के हर भाग की अपनी एक खूबी है, एक ताकत है, अपनी एक विकासयात्रा भी है। ये स्वदेशी सामर्थ्य, स्वदेशी संसाधन और स्वदेशी कौशल का प्रतीक है। इसके एयरबेस में जो स्टील लगी है, वो स्टील भी स्वदेशी है।

related news

'नौसेना को मिला नया ध्वज'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'आज 2 सितंबर, 2022 की ऐतिहासिक तारीख को, इतिहास बदलने वाला एक और काम हुआ है। आज भारत ने, गुलामी के एक निशान, गुलामी के एक बोझ को अपने सीने से उतार दिया है। आज से भारतीय नौसेना को एक नया ध्वज मिला है।' उन्होंने कहा कि INSविक्रांत जब हमारे समुद्री क्षेत्र की सुरक्षा के लिए उतरेगा, तो उस पर नौसेना की अनेक महिला सैनिक भी तैनात रहेंगी। समंदर की अथाह शक्ति के साथ असीम महिला शक्ति, ये नए भारत की बुलंद पहचान बन रही है।

ins vikrant 1971
ins vikrant bike
ins vikrant vs ins vikramaditya
ins vikrant upsc
ins vikrant 2022
ins vikrant indigenous aircraft carrier
ins vikrant sea trials
ins vikrant latest news
ins vikrant ship
ins vikramaditya vs ins vikrant
indigenous aircraft carrier ins vikrant
new ins vikrant
where is ins vikrant now
bajaj ins vikrant
ins vikramaditya and ins vikrant
instagram vikrant gupta
instagram vikrant massey
ins vikrant 2022
ins vikrant commissioning date
ins vikramaditya vs ins vikrant
ins vikrant 2022 wikipedia
ins vikrant 2022 length
indian navy
ins vikrant 2022
ins vikrant commissioning date
ins vikramaditya vs ins vikrant
ins vikrant 2022 wikipedia
ins vikrant 2022 length
indian navy
how many aircraft carrier india have
ins vikrant commissioning place


 

click here to join our whatsapp group