logo

Ajab Gajab: दरवाजे पर जाते ही इंसान की हो जाती है मौत, ये है दुनिया का सबसे रहस्यमयी मंदिर

Haryana Update : दुनिया में कई अजीबगरीब जगहें मौजूद हैं, इनमें कुछ जगहें बेहद रहस्मयी और अनोखी हैं, जिनके बारे में जानकर लोगों को यकीन नहीं होता है, इनसे जुड़ी कई कहानियां प्रचलित होती हैं
 
दरवाजे पर जाते ही इंसान की हो जाती है मौत, ये है दुनिया का सबसे रहस्यमयी मंदिर

दुनिया में काफी रहस्यमयी चीजे पाई जाती है ऐसे में आज हम आपको दुनिया के ऐसे रहस्यमयी मंदिर के बारे में बताने जा रहे है जिसके दरवाजे पर जाते ही इंसान की मौत हो जाती है।

 आज हम आपको एक ऐसी ही जगह के बारे में बताने वाले हैं, जो तुर्की में स्थित है। बताया जाता है कि यह एक ऐसा मंदिर है, जहां पर जाने वाले कभी लौटकर वापस नहीं आए। इस जगह पर कई लोगों की रहस्मयी मौत हो चुकी है, जिसकी वजह से यहां पर किसी को जाने नहीं दिया जाता है। 

रहस्यमयी मंदिर के दरवाजे को द गेट ऑफ हेल यानी नर्क का दरवाजा कहा जाता है। यहां के लोगों के बीच मान्यता है कि ग्रीको-रोमन काल के दौरान इस मंदिर में एक शख्स रहता था, जिसका सिर कलम कर दिया गया था।

इसकी वजह का आज तक पता नहीं चला और वह इस मंदिर में अभी भी मौजूद है। इसकी वजह से वह यहां वाले लोगों को मार देता है। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मंदिर में ग्रीक देवता रहते हैं। जब वह सांस छोड़ते हैं, तो दरवाजे के पास खड़े लोगों की मौत हो जाती है। इसके अलावा यहां पर कई झरने भी मौजूद हैं जिसमें नहाने से इंसान को रोगों से छुटकारा मिल जाता है। 

Also Read This News : Agriculture News: फूलों की खेती से लाखों कमा रहा ये किसान, जानिए आप भी इससे कैसे कर सकते हैं कमाई

जानिए क्या कहते हैं वैज्ञानिक

वैज्ञानिकों की मान्यताओं से अलग राय है। उनका कहना है कि इस मंदिर के नीचे कार्बन डायऑक्साइड समेत कई जहरीली गैस हैं, जो भारी मात्रा में बाहर निकलती रहती हैं। इसकी वजह से इसके आसपास रहने वाले लोगों की मौत हो जाती है। 

वैज्ञानिकों का कहना है कि किसी के लिए 10 प्रतिशत कार्बन डायऑक्साइड (Carbon Dioxide) हानिकारक होता है। इस जगह पर गैस की मात्रा 91 फीसदी तक है। इसकी वजह से इंसान और पशु-पक्षी भी दम घुटने से मर जाते हैं। 

यह रहस्यमयी मंदिर तुर्की के प्राचीन शहर हेरापॉलिस में स्थित है। इस जगह के बारे में अधिक जानकारी नहीं है, लेकिन यहां रहने वाले लोग बताते हैं कि यहां स्थित मंदिर के बाहर एक दरवाजा है, जो असल में नरक का दरवाजा है।

Also Read This News : कोका-कोला भारत में ऑनलाइन फूड ऑर्डरिंग स्टार्टअप करेगी शुरू, स्विगी-जोमैटो के छूटे पसीने

इसके पास जाते ही इंसान की मौत हो जाती है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस दरवाजे के पास जाने पर इंसान ही नहीं, बल्कि जानवारों की भी मौत हो जाती है। 

click here to join our whatsapp group