logo

GSEB 12th Results 2022: गुजरात बोर्ड ने जारी किया 12वीं जनरल स्ट्रीम का परिणाम

Internet Desk: गुजरात के शिक्षा मंत्री जीतू वाघानी ने ट्वीट कर बताया था कि गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए GSEB HSC जनरल स्ट्रीम परीक्षा का परिणाम शनिवार, चार जून को जारी किया जाएगा।
 
GSEB 12th Results 2022: गुजरात बोर्ड ने जारी किया 12वीं जनरल स्ट्रीम का परिणाम

Haryana Update: गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSEB) ने जीएसईबी एचएससी जनरल स्ट्रीम परीक्षा (GSEB HSC General Stream Exams) के नतीजे जारी कर दिए है।

 

 

रिजल्ट जारी करने की तारीख की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री जीतू वाघानी द्वारा शुक्रवार, तीन जून, 2022 को की गई। वाघानी ने ट्वीट कर बताया कि गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए GSEB HSC जनरल स्ट्रीम परीक्षा का परिणाम शनिवार, चार जून को जारी किया जाएगा। मंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुसार, जीएसईबी एचएससी जनरल स्ट्रीम यानी कक्षा 12वीं कला और वाणिज्य संकाय के परिणाम सुबह 8:00 बजे जारी किए जाएंगे।  

 चार लाख छात्र कर रहे थे इंतजार:  रिपोर्टों के अनुसार, गुजरात बोर्ड (GSEB) के परीक्षा परिणाम का लगभग चार लाख उम्मीदवार इंतजार कर रहे थे। GSEB HSC यानी कक्षा 12वीं कला और वाणिज्य संकाय के लिए परीक्षा में 04 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया होगा। रिजल्ट घोषित होने के बाद सभी छात्र gseb.org पर जाकर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं। गुजरात बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GSEB) ने 12वीं ( HSC ) जनरल स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है। कक्षा 12वीं जनरल स्ट्रीम में 86.91 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। रिजल्ट निर्धारित समय सुबह 8 बजे घोषित किया गया। छात्र गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैंं।

साइंस और जनरल स्ट्रीम (आर्ट्स व कॉमर्स) 12वीं की परीक्षा 28 मार्च से 12 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। इस साल राज्य में 5 लाख से अधिक छात्रों ने कक्षा 12वीं की परीक्षा दी थी। जीएसईबी 12वीं बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को सभी विषयों में कम से कम ग्रेड 'डी' हासिल करना होता है। जिन छात्रों के विषयों में 'ई1' या 'ई2' ग्रेड आते हैं, उन्हें गुजरात बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होना होता है। 

GSEB Result 2022: ऐसे चेक करें गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम

परिणाम की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाना होगा।

फिर, होम पेज पर, GSEB HSC Result पर क्लिक करें।

फिर उम्मीदवारों को रोल नंबर जैसे आवश्यक विवरण दर्ज करने होंगे।

स्वचालित रूप से, अब एक नया पेज खुल जाएगा।

GSEB 2022 कक्षा 12वीं जनरल स्ट्रीम का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।

इसे डाउनलोड कर सहेज लें। 

साथ ही भविष्य की जरूरतों के लिए परिणाम का प्रिंट आउट भी ले लें।

अन्य खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 

click here to join our whatsapp group