logo

IGNOU ODL 2022: इग्नू ने ओडीएल प्रोगाम के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट को बढ़ाया आगे, जानिए कब तक कर सकते है अपलाई

इग्नू ने ओडीएल प्रोगाम के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आगे बढ़ा दी है। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने जुलाई सेशन के लिए ओडीएल यानी कि ऑनलाइन डिस्टेंस लर्निंग प्रोगाम एडमिशन की लास्ट डेट 30 सितंबर, 2022 तक कर दी है।
 
IGNOU ODL 2022: इग्नू ने ओडीएल प्रोगाम के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट को बढ़ाया आगे, जानिए कब तक कर सकते है अपलाई 

IGNOU ODL 2022: अब ऐसे में, जिन छात्र-छात्राओं ने अभी तक इस सेशन के लिए अप्लाई नहीं किया है, वे. ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

 

उम्मीदवार ध्यान दें कि उनके पास फिलहाल पंजीकरण के लिए 6 दिन हैं कैंडिडेट्स इस अवधि के दौरान अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले सभी नियमों और शर्तों को ध्यान से पढ़ लें और उसके बाद आवेदन करें। 

 

इग्नू ओडीएल प्रोगाम में एडमिशन के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट - ignouadmission.samarth.edu.in पर जाना होगा।

इसके बाद, नए पंजीकरण बटन पर क्लिक करें और विवरण भरें। उपयोगकर्ता नाम, पासवर्ड और कैप्चा कोड के साथ लॉगिन करें। अब वह प्रोगाम चुनें, जिसके लिए आप आवेदन करना चाहते हैं।

ignou

इसके बाद, विवरण के माध्यम से जाओ। अब फॉर्म में सभी विवरण भरें। फीस का भुगतान करें और सबमिट करें। अब फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें। 

Also Read This News- IGNOU Admission July 2022 : 30 सितंबर तक बढ़ी IGNOU July 2022 ODL Course एडमिशन की लास्ट डेट

एक बार फॉर्म भरने के बाद, विश्वविद्यालय एक कंर्फमेशन मेल भेजेगा। प्रवेश से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in या onignou.ac.in पर डिटेल्स चेक कर सकते हैं।

पहले 25 अगस्त थी लास्ट डेट

इग्नू ओडीएल प्रोगाम में एडमिशन के लिए पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त, 2022 थी। इसके बाद में फिर 25 सितंबर, 2022 तक बढ़ा दी गई थी, लेकिन अब इसे फिर से निर्धारित किया गया है।

अब ऐसे में, जो लोग ओडीएल प्रोगाम में प्रवेश चाहते हैं तो उनके पास अभी भी आवेदन करने का मौका है। उम्मीदवार ध्यान दें कि अब लास्ट डेट को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।    


# IGNOU ODL 2022 # IGNOU ODL Last date 2022 # ignouadmission # samarth # edu # in # ignou # ignou ac in # ignouadmission samarth edu in # ignou odl # ignou july 2022 session # ignou odl july 2022 session # ignou odl july 2022 session last date # इग्नू ओडीएल जुलाई सेशन 2022

click here to join our whatsapp group