logo

UPSC ESE 2023: संघ लोक सेवा आयोग आज जारी करेगा इंजीनियरी सेवा परीक्षा की अधिसूचना, जानिए किन पदों पर निकली भर्ती

यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेस एग्जाम की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट।
 
UPSC ESE 2023: संघ लोक सेवा आयोग आज जारी करेगा इंजीनियरी सेवा परीक्षा की अधिसूचना, जानिए किन पदों पर निकली भर्ती 

Haryana Update. UPSC ESE 2023 Prelims Notification: सिविल, यांत्रिक, विद्युत और इलेक्ट्रॉनिकी व दूरसंचार इंजीनियरी से सम्बन्धित विभिन्न केंद्रीय सेवाओं में ग्रुप क/ख सेवाओं पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के चयन हेतु निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत पहले चरण यानि प्रारंभिक परीक्षा के लिए अधिसूचना संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आज यानि बुधवार, 14 सितंबर 2022 को जारी की जाएगी।

 

 आयोग द्वारा यूपीएससी ईएसई 2023 प्रिलिम्स नोटिफिकेशन को आधिकारिक वेबसाइट, upsc.gov.in पर जारी किया जाएगा।

 

Also Read This News- Dilip Joshi: मुझे वह सब कुछ करने को मिलता है जो एक हिंदी फिल्म का हीरो हर रोज करता है'

 


UPSC ESE 2023: आवेदन 14 सितंबर से 4 अक्टूबर तक
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आयोग द्वारा यूपीएससी ईएसई 2023 प्रिलिम्स नोटिफिकेशन जारी किए जाने के साथ-साथ ही आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।

 

UPSC ESE

किसी मान्यता प्राप्त तकनीकी शिक्षा संस्थान से सम्बन्धित ट्रेड में बीई/बीटेक और 1 जनवरी 2023 को 21 से 30 वर्ष तक की आयु के आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी के अप्लीकेशन पोर्टल, upsconline.nic.in पर एकमुश्त पंजीकरण (OTR) करते हुए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यूपीएससी ने इंजीनियरिंग सर्विसेस प्रिलिम्स 2022 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर निर्धारित की है।

Also Read This News- हिंदी दिवस: आज के दिन दूर करें दुविधा, जानें क्‍या है हमारी राष्‍ट्रभाषा, राजभाषा या मातृभाषा


UPSC ESE 2023: इन सेवाओं व पदों में भर्ती
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा इंजीनियरी सेवा परीक्षा के माध्यम से आमतौर पर भरे जाने वाले विभिन्न सेवाओं के ग्रुप ए और बी पदों के विवरण को यूपीएससी ईएसई 2023 प्रिलिम्स नोटिफिकेशन में जारी किया जाएगा। पिछले वर्ष जिन सेवाओं/पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई थी, उनमें से कुछ निम्नलिखित हैं:-

केंद्रीय इंजीनियरी सेवा
केंद्रीय इंजीनियरी सेवा (सड़क) समूह क (सिविल इंजीनियरी पद)
भारतीय सर्वेक्षण विभाग समूह क सेवा
सीमा सड़क इंजीनियरी सेवा में सहायक कार्यपालक इंजीनियर (सिविल इंजीनियरी पद)
भारतीय रक्षा इंजीनियर सेवा
सैन्य इंजीनियरी सेवा (एमईएस) सर्वेयर संवर्ग में सहायक कार्यपालक इंजीनियर
केंद्र जल इंजीनियरी सेवा (समूह क) सेवा
भारतीय कौशल विकास सेवा
इंजीनियरी सेवा परीक्षा 2023 से भरे जाने वाले अन्य सेवाओं/पदों की जानकारी के लिए यूपीएससी ईएसई 2023 प्रिलिम्स नोटिफिकेशन देखें।

# news # job # upsc ese 2023 notification # ese 2022 notification # upsc ese notification # upsc ese prelims notification # upsc engineering services # upsc # gov # in # upsconline # nic # in # यूपीएससी ईएसई 2023 # यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस

click here to join our whatsapp group