logo

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया दावा! हमारी सरकार देगी 6 महीने में 60,000 से ज्यादा नौकरियां, नहीं होगी कोई भी भर्ती रद

HKRN NEW BHARTI: हरियाणा सरकार ने किया बड़ा दावा, अगले 6 महीने में देगी इतनी नौकरियां, जानिए पूरी खबर...
 
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया दावा! हमारी सरकार देगी 6 महीने में 60,000 से ज्यादा नौकरियां, नहीं होगी कोई भी भर्ती रद 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana update rojgar news: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज परिवार पहचान पत्र "ताऊ से पूछो" चैट बॉट वेब और व्हाट्सअप पोर्टल का उद्धघाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे उन्होंने यह उत्तर दिया की कांग्रेज  ने 2005 से 2014 तक केवल 80,000 नौकरी दी थी लेकिन हमारे सरकार ने 2014 से 2023 तक 1 लाख से ज्यादा सरकारी नौकरियां दी है और आबे वाले 6 महीने में 60,000 से ज्यादा सरकारी नौकरियां दी जायेगी..

हमारी सरकार ने नहीं की कोई भर्ती रद 

कांग्रेस सरकार के समय भर्तियों को न्यायालय ने रद्द किया लेकिन वर्तमान सरकार में पारदर्शिता व मेरिट के चलते एक भी भर्ती रद्द नहीं हुई है। हमने सिस्टम को पारदर्शी बनाया है और सरकारी भर्तियों में पेपर लीक व अन्य गड़बड़ी करने वाले लगभग 700 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से होंगी भर्तियाँ 

हम आपको बता दे कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से अलग से भर्ती की जा रही है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अब तक हरियाणा कौशल रोजगार निगम सरकारी विभागों, बोर्ड और निगमों के लिए तत्काल जरूरत के लिए भर्ती कर रहा था अब प्राइवेट सेक्टर के उद्यमियों को भी पेशकश की गई है उन्होंने यह भी कहा कि प्राइवेट क्षेत्र से 150 लोगों की हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से भर्ती के लिए आवेदन मांग गये है। 

पोर्टल खोलने के लिए पूछे गये ये प्रशन 

विपक्ष दल के नेताओं द्वारा बार-बार पोर्टल खोलने के संबंध में बहुत सारे सवाल पूछे गये. पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि हमारे विधायकों ने ग्राम दर्शन व नगर दर्शन के पोर्टल कई बार खोले हैं  लेकिन  विपक्ष के नेता श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने तो ग्राम दर्शन पोर्टल तीन साल में केवल 2 बार ही खोला है. 

ई -टेंडरिंग की व्यवस्था

उन्होंने कहा कि भिवानी व पलवल जिलों में उनके जनसंवाद कार्यक्रम को जबरदस्त समर्थन मिला है। ई -टेंडरिंग की व्यवस्था से लोग बहुत खुश हैं। अब कोई भी उन पर ऊँगली नहीं उठा सकता कि विकास कार्यों में गड़बड़ी हुई है। 

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हरियाणा सरकार संत महापुरषों के जन्मदिन को बहुत अच्छे तरीके से मना रही है ताकि उनके जीवन व आदर्शों से लोग प्रेरणा ले सकें। इसी कड़ी में 23 अप्रैल को कैथल जिले के एक गाव में धन्ना भगत जयंती मनाई जा रही है। इस कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ भी मुख्य अतिथि के रूप में पधारेंगे। इसके अलावा 4 मई को करनाल में महंत गुरु गोरखनाथ की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। 

किसानो को लेकर भी पूछे गये कयी सवाल 

हम आपको यह भी बता दे की उन्होंने ने किसानो के हित को लेकर भी बहुत सवाल पूछे तो मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश की विभिन्न मंडियों में अब तक 41 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है जिसमें से 32 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। इसके अलावा 2 लाख 12 हजार मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई है। किसानों को समय पर भुगतान किया जा रहा है।

बेमौसम  बारिश के भुक्तान को लेकर भी हुआ फैसला 

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि बेमौसमी बारिश से हुए फसली नुकसान के लिए विशेष गिरदावरी के आदेश दिए जा चुके हैं। 13 लाख एकड़ भूमि की गिरदावरी हो चुकी है। अगले माह तक मुआवजा दे दिया जायेगा।

हरियाणा में BPL गरीब परिवारों की हुई अब मौज! अब मई महीने में मिलेगा दो बार राशन, अब मिलेगा डबल लाभ

FROM AROUND THE WEB