logo

HKRN Recruitment 2023: हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से निकाली विभिन्न पदों पर भर्ती, हर शहर में निकली Bharti

HKRN New Bharti 2023: हरियाणा परिवहन विभाग प्रदेश के 16 डिपो में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से परिचालकों की भर्ती करने जा रहा है।जानिए पूरी खबर....
 
HKRN Recruitment 2023: हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से निकाली विभिन्न पदों पर भर्ती, हर शहर में निकली Bharti 

HKRN New Vacancy 2023: हरियाणा परिवहन विभाग प्रदेश के 16 डिपो में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से परिचालकों की भर्ती करने जा रहा है। डायरेक्टर स्टेट ट्रांसपोर्ट हरियाणा ने कौशल रोजगार निगम को इस संदर्भ में पत्र लिखा है।

इसमें सर्वाधिक परिचालक 63 सिरसा को मिलेंगे, जबकि सबसे कम हिसार को केवल 3 मिलेंगे। पंचकूला को 19 परिचालक मिलेंगे।

भर्ती के मामले में कैथल दूसरे नंबर पर

परिचालकों की भर्ती के मामले में कैथल दूसरे नंबर पर है। वहां 61 परिचालक भर्ती किए जाएंगे, चंडीगढ़ में 47 परिचालक जुड़ेंगे।

इन भर्तियों के तहत अंबाला डिपो में 32, भिवानी डिपो में 28, चंडीगढ़ डिपो में 47, दिल्ली में 23, फरीदाबाद में 41, फतेहाबाद में 34, जींद में 24, कुरुक्षेत्र में 17, कैथल में 61, पंचकूला में 19, पानीपत में 16, पलवल में 30, सोनीपत में 28, सिरसा में 63, यमुनानगर में 21, हिसार में 03 परिचालक भर्ती होंगे।

Haryana Kaushal Rojgar Nigam Vacancy: परिवहन विभाग में परिचालकों की कमी की समस्या

इस भर्ती से परिवहन विभाग में परिचालकों की कमी की समस्या से निजात मिलेगी। दूसरी तरफ कर्मचारी यूनियनों ने इस भर्ती का विरोध कर स्थायीभर्ती करने की मांग की है।

click here to join our whatsapp group