logo

Fact Check: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी इजाफा, जानिए कब से लागू होगा नियम

वाट्सएप (Whatsapp) पर एक मैसेज सर्कुलेट हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता यानी डीए (DA) बढ़ गया है।
 
Fact Check: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी इजाफा, जानिए कब से लागू होगा नियम

Haryana Update. इसमें 4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है और अब यह 34 फीसदी से बढ़कर 38 फीसदी हो गया है। इसमें दावा किया गया है कि केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़ा हुआ DA एक जुलाई, 2022 से मिलेगा।

 

यानी उन्हें 3 महीने का एरियर दिया जाएगा। इस मैसेज में दावा किया गया है कि डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडीचर ने 20 सितंबर को यह आदेश जारी किया है। लेकिन सरकार का कहना है कि यह मैसेज फर्जी है और वित्त मंत्रालय के डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडीचर ने ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया है।

 

Also Read This News- इस नवरात्रि कम बजट में घर ले जाएं बजाज, होंडा और यामाहा के ये तगड़े मॉडल्स, देखिए लूक

Fact Check: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी इजाफा, जानिए कब से लागू होगा नियम

सरकार ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आधार पर साल में दो बार अपने कर्मचारियों का DA तय करती है। जनवरी और जुलाई में DA संशोधित करती है।

जनवरी से डीए में 3 फीसदी का इजाफा किया गया था जिसके बाद यह 34 फीसदी हो गया था। महंगाई को देखते हुए माना जा रहा है कि सरकार इसमें 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है।

इससे 1.16 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा होगा। सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई से राहत देने के लिए डीए में इजाफा करती है।

Also Read This News- इस कंपनी में काम करने वालों को मिलेगा 11 दिनों का ब्रेक, जानिए पूरी खबर 


 


डीए बढ़ने से कर्मचारी के पीएफ और ग्रैच्युटी कंट्रीब्यूशन में भी इजाफा होता है। इसकी वजह यह है कि यह कर्मचारी की बेसिक सैलरी और DA से कटता है। डीए बढ़ने से कर्मचारियों के ट्रांसपोर्ट अलाउंस और सिटी अलाउंस बढ़ने का रास्ता भी साफ होता है।

मीडिया में इस तरह की भी खबरें हैं कि सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के एचआरए (HRA) में भी बढ़ोतरी की योजना बना रही है। 

click here to join our whatsapp group