logo

HPSC Bharti 2022 : डेयरी विभाग में सर्जन के पद पर शुरू हुई भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

HPSC Bharti 2022. हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। जिसके लिए आवेदन मांगें गए है।

 
HPSC Bharti 2022 : डेयरी विभाग में सर्जन के पद पर शुरू हुई भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

HPSC Bharti 2022: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने पशुपालन और डेयरी विभाग में पशु चिकित्सा सर्जन के पद पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इस पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

 

आपको बता दें कि योग्यता पूर्ण करने वाले उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 15 दिसंबर 2022 से आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर शुरू हो चुकी है। 

 

 

इन रिक्तियों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 जनवरी, 2023 है। HPSE भर्ती 2022 के लिए उम्मीदवार की आयु 22 से 42 वर्ष के मध्य होनी चाहिए. साथ ही उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी. 

 

HPSE भर्ती 2022 शैक्षिक योग्यता (Educational Criteria For HPSE 2022)

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन में स्नातक (Graduation) है। हिंदी का पर्याप्त ज्ञान होना चाहिए। 

 

सन 1984 में भारतीय पशु चिकित्सा परिषद अधिनियम के मुताबिक हरियाणा पशु चिकित्सा परिषद या भारत में किसी भी पशु चिकित्सा परिषद या भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के साथ एक पशु चिकित्सक के रूप में रजिस्टर्ड होना अनिवार्य है।

 

HPSE भर्ती 2022 आवेदन शुल्क (Fee to Apply)

इस भर्ती का आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये है। इसके अलावा सभी महिला/ SC/ BC- A/ BC- B/ EWS तथा ESM उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये है।

 

Important Links HPSC Bharti 2022

Official Notification Click Here

Apply Online Click Here

Job Whatsapp Group Join Now


 
click here to join our whatsapp group