logo

UP Kisan Yojana : गरीब किसानो के लिए खुशखबरी, योगी सरकार किसानो को दिलवा रही है कृषि यंत्र

सरकारी योजना से किसानों को लाभ देने के लिए समितियों ने फॉर्म मशीनरी बैंक योजना के तहत कृषि उपकरण खरीद लिए हैं। इन कृषि यंत्रों में मल्चर, बुवाई के लिए ट्रेंच ऑपनर, छिड़काव के लिए स्प्रेयर टैंकर और पेड़ी प्रबंधन के लिए रेटून मैंनेजमेंट डिवाइस शामिल हैं।
 
UP Kisan Yojana : गरीब किसानो के लिए खुशखबरी, योगी सरकार किसानो को दिलवा रही है कृषि यंत्र

सहारनपुर के छोटे और सीमांत गन्ना किसानों को बड़ी खुशखबरी मिली है। मंडल में 5 लाख से अधिक किसान गन्ना खेती करते हैं। इन किसानों में बहुत से छोटे और सीमांत किसान हैं। कृषि विभाग किसानों को नई तकनीक का उपयोग करने को प्रेरित करता है ताकि वे अच्छी गन्ने की खेती कर सकें। इसके लिए किसानों को आधुनिक कृषि उपकरणों की आवश्यकता होती है। लघु और सीमांत किसानों के लिए सभी कृषि उपकरण खरीदना कठिन है। किसानों को खेती करने के लिए ये उपकरण किराए पर लेने पड़ते हैं। किराया बढ़ने से खेती की लागत बढ़ जाती है।

इन यंत्रों को चलाने के लिए समितियों ने ट्रैक्टर भी खरीद लिए हैं। इन कृषि यंत्रों को छोटे और मध्यम किसानों को किराए पर दिया जाएगा। यह योजना लागू होने पर किसानों को गन्ने की फसल की लागत कम करने में मदद मिलेगी।

UP Scheme : यूपी की औरतों और बेटियों के लिए दयावान बनी सरकार, पुरानी योजनाएँ फिर की लागू

उप आयुक्त गन्ना ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि मंडल की सभी 15 गन्ना विकास समितियों ने फॉर्म मशीनरी बैंक योजना के तहत कृषि यंत्रों और 55 हॉर्सपावर के ट्रैक्टरों को खरीदा है. कृषि यंत्रों का किराया 22 रुपये प्रति घंटा निर्धारित किया गया है। कृषि यंत्रों का किराया २२ रुपये प्रति घंटा है। जल्द ही ट्रैक्टर का किराया भी निर्धारित किया जाएगा। किसानों को इन कृषि यंत्रों का किराया काफी सस्ता पड़ेगा और गन्ने की फसल में कम खर्च होगा।

click here to join our whatsapp group