logo

UP Scheme : उत्तरप्रदेश की 29 लाख महिलाओं को मिली बड़ी सौगात, जानिए लखपति दीदी योजना

Lakhmi Didi Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की ग्रामीण महिलाओं के लिए एक कार्यक्रम शुरू किया है। सरकार ग्रामीण महिलाओं की आय को बढ़ाना चाहती है। इस योजना से महिलाएं अच्छी कमाई कर रही हैं। नीचे खबर में विस्तार से जानें कि कितने लखपति दीदी हुए हैं..।

 
UP Scheme : उत्तरप्रदेश की 29 लाख महिलाओं को मिली बड़ी सौगात, जानिए लखपति दीदी योजना 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के ग्रामीण इलाकों में रहने वाली दो करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है, और उत्तर प्रदेश इस लक्ष्य को पूरा करने में अग्रणी है। यूपी में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी दीदियों की आय अन्य राज्यों की अपेक्षा तेजी से बढ़ी है। 10.45 लाख समूह सखियों की वार्षिक कमाई एक लाख रुपये से अधिक है। यूपी में तीन साल में 29.24 लाख लखपति दीदी हो जाएंगे।

यूपी राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की निदेशक दीपा रंजन ने समूहों के माध्यम से आजीविका से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं की आय में बढ़ोतरी करने की कोशिश की है। प्रदेश में वर्तमान में 10.45 लाख महिलाएं समूहों से जुड़ी हुई हैं, जो वार्षिक रूप से एक लाख रुपये से अधिक की कमाई करती हैं।

1.20 करोड़ घर

UP News : यूपी के इन रेलवे स्टेशनो के नाम हुए Change, जानिए क्या है नए नाम

ध्यान देने वाली बात यह है कि उत्तर प्रदेश में 14.66 लाख स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने वाली ग्रामीण परिवारों की महिलाओं में से एक करोड़ २० लाख महिलाएं हैं जो अपने परिवार को पैसे दे रही हैं। इनमें से कुछ महिलाओं का व्यवसाय सालाना पांच से पंद्रह लाख रुपये तक है।

महिलाओं को आर्थिक सहायता 

केंद्र सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए लखपति दीदी योजना की शुरुआत की है। 15 अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करते हुए इस योजना (Lakhpati Didi scheme) का भी उल्लेख किया था। इस योजना को आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए शुरू किया गया था।  इस योजना में महिलाओं को रेगुलर बचत के लिए प्रोत्साहित करने के लिए इंसेटिव भी दिए जाते हैं।


 

click here to join our whatsapp group