logo

Top 5 Cheap Market in Delhi: सस्ते और अच्छे कपड़े के लिए फेमस है,जरूर जान लें कहां

New Delhi: कई लोग शॉपिंग के बेहद शौकीन होते हैं। वहीं घर में शादी या फंक्शन हो तो कपड़ों की जरूरत पड़ती है। ऐसे में कई लोग ऐसे बाज़ारों की तलाश करते हैं।
 
Top 5 Cheap Market in Delhi: सस्ते और अच्छे कपड़े के लिए फेमस है,जरूर जान लें कहां

Haryana Update: जहां कम दाम में कपड़े मिल सकें। तो आज हम आपको ऐसे ही कुछ बाज़ारों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां कम दाम में बढ़िया कपड़ा मिल सकता है। ये सब बाज़ार दिल्ली में ही स्थित है जहां जाकर बहुत कम पैसों में बढ़िया शॉपिंग की जा सकती है। आइए जानते हैं इन बाज़ारों के नाम

शांति मोहल्ला सीलमपुर(Shanti Mohalla Seelampur)

ये बाज़ार पूर्वी दिल्ली में है जो शॉपिंग के लिए बेहद खास जगह है। हालांकि बहुत कम लोग इस बाज़ार के बारे में जानते हैं। लेकिन इस बाज़ार में एक से बढ़कर एक फैशन हाउस और बुटीक हैं जहां सस्ते दामों में कपड़ा खरीदा जा सकता है। हर रेंज में यहाँ बढ़िया कपड़ा मिल जाता है। ये बाज़ार सिर्फ सोमवार को ही बंद रहता है।

also read this news

सेंट्रल मार्केट दिल्ली (Central Market Delhi)

सेंट्रल मार्केट भी दिल्ली में शॉपिंग के लिए बेहतरीन जगह है। यहाँ हर तरीके का अपडेटेड आउटफिट भी मिल जाता है। वहीं इस बाज़ार में थोक का कपड़ा भी कम दामों में मिल जाता है। ये बाज़ार सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक ही खुलता है और हर सोमवार बंद रहता है।

तिलक नगर (Tilak Nagar)

ये बाज़ार पश्चिमी दिल्ली में आता है जहां हर रोज हजारों लोग शॉपिंग के लिए जाते हैं। कहा जाता है कि ये मार्केट कपड़ों कि शॉपिंग के लिए सबसे बेस्ट है। यहाँ काफी ट्रेंडिंग आउटफिट भी मिल जाते हैं। यहाँ हल्के और भारी दोनों ही तरह के कपड़े मिल जाते हैं ये बाज़ार हर बुधवार को बंद रहता है।

चाँदनी चौक (Chandni Chowk) 

शायद ही कोई होगा जिसने दिल्ली की इस मार्केट का नाम न सुना हो। इस मार्केट में हर रोज़ काफी लोग दूर दूर से शॉपिंग करने के लिए आते हैं। यहाँ भी कपड़ा काफी कम दामों में और अच्छी क्वालिटी के साथ मिल जाता है। हर रविवार ये बाज़ार भी बंद रहता है।

also read this news

Sapna Choudhary: चुनरी ओढ़े सपना ने डांस से लूटी महफिल

शंकर मार्केट (Shankar Market)

कनॉट प्लेस के पास ही ये बाज़ार है और ये बाज़ार भी कपड़ों की शॉपिंग के लिए काफी फेमस है। यहाँ हर तरह के कपड़े काफी कम दामों में मिल जाते हैं। इसलिए काफी लोग यहाँ शॉपिंग के लिए आते हैं। ये बाज़ार भी हर रविवार बंद रहता है।

click here to join our whatsapp group