logo

Aquarium: अगर घर मे रखते हो एक्वेरियम तो इन नियमों का जरूर करें पालन, दूर होंगी विपत्तियाँ

Aquarium Fengshui Tips: अगर आप घर मे बरकत के लिए वस्तु शास्त्र का सहारा लेते हैं और घर मे एक्वेरियम रखते है तो आपको इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वास्तु फेंगशुई का भी काफी असरदार है। उसके अनुसार घर मे एक्वेरियम रखने के क्या क्या नियम बताए गए है, जरूर जानिए...
 
aquarium tips

Fengshui Aquarium Tips: कई लोगों को फिश एक्वेरियम (Aquarium) रखने का काफी शौक होता है। हालांकि, घर में जगह न होने पर वह इसे इधर-उधर रख देते हैं। फिश एक्वेरियम को कभी किचन में नहीं रखना चाहिए। वहां अग्नितत्व का वास होता है। किचन में एक्वेरियम रखने से घर में सदस्यों के बीच कलह होता है।

aquarium pics
ये भी पढ़िये-Tree Astro Tips: घर मे भूलकर भी न लगाएँ ये पौधे, नहीं तो भंग हो जाएगी घर की शांति

घर में रखे फिश एक्वेरियम (Fish Aquarium) में यह भी ध्यान देना चाहिए कि उसमें कितनी मछली रखी हुई हैं। मछली की संख्या और रंग का भी फेंगशुई में काफी महत्व होता है। एक्वेरियम में कम से कम 9 मछलियां होनी चाहिए। इनमें से आठ लाल और एक सुनहरे या काले रंग की होनी चाहिए। फेंगशुई (Fengshui) में काले रंग की मछली को सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है।

fengshui tips
 

ये भी पढ़िये- vastu Tips to buy Home:अपना घर खरीदने में आ रही हैं ये मुसीबतें! तो कर ले तुरंत ऊपाय

आप ने घर में फिश एक्वेरियम रखा है तो जाहिर है कि मछलियां मरेंगी भी। ऐसे में तुरंत मृत मछलियों को हटा देना चाहिए। अधिक समय तक मरी हुई मछलियों को एक्वेरियम में रखने से अशुभ फल मिलता है। वहीं, जिस रंग की मछली मरी हो, उसी रंग की मछली को एक्वेरियम (Aquarium) में डालना चाहिए। फेंगशुई में रंगों और संख्या का कॉम्बिनेशन होना बेहद जरूरी है।

fengshui
 

ये भी पढ़िये- Vastu Plant: घर की इस दिशा मे लगाएँ ये चार पौधे, लक्ष्मी नारायण का होगा वास

फिश एक्वेरियम में पानी को समय-समय पर बदलते रहना चाहिए। अधिक समय तक एक ही पानी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसा न करने से पानी में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा (Nagetive Energy) घर के बाहर नहीं जा पाती है।

aquarium astrology
 

घर में अगर फिश एक्वेरियम है या आप लाने जा रहे हैं तो इसको रखने की दिशा का ज्ञान होना बेहद जरूरी है। फिश एक्वेरियम को घर में पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में इसे रखना शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।

aquarium fengshui tips
 

Disclaimer: यहाँ जो जानकारी दी गयी है वह सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है, Haryana Update इसकी पुष्टि नहीं करता।

aquarium tips, aquarium astro tips, aquarium fish tips, aquarium vastu tips, aquarium fengshui tips, haryana update news, hindi news,

click here to join our whatsapp group