logo

Weight Loss Diet: जानिए एक्सपर्ट के अनुसार पेट की चर्बी कम करने के लिए क्या करना चाहिए

Weight Loss Diet: वजन और पेट की अनावश्यक चर्बी को कम करने के लिए लोग कई तरह के तरीके अपनाते हैं। वहीं वजन बढ़ने और पेट की बढ़ी हुई चर्बी के कारण कई स्वास्थ्य समस्याएं भी हो जाती हैं।
 
Weight Loss Diet: जानिए एक्सपर्ट के अनुसार पेट की चर्बी कम करने के लिए  क्या करना चाहिए 

Weight Loss Diet: कई चीजों के सेवन से पेट की बढ़ी हुई चर्बी कम की जा सकती है। यहां एक्सपर्ट के अनुसार जानिये पेट की चर्बी कम करने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए।

इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार डायटीशियन गरिमा गोयल ने बताया कि पेट की अनावश्यक बढ़ी हुई चर्बी को कम करना बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि पेट की बढ़ी हुई चर्बी यानि की पेट के क्षेत्र में अधिक वसा का संचय टाइप 2 मधुमेह और हृदय रोगों का शिकार बनाता है। उनके अनुसार इसे कम करने के लिए नियमित व्यायाम के साथ खान-पान पर भी ध्यान देना बहुत जरूरी है।

 


किन चीजों के सेवन से कम होती है पेट की चर्बी?


वहीं न्यूट्रीनिस्ट अंजलि मुखर्जी ने इस संबंध में खान-पान की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है। आइए जानते हैं कि किन चीजों के सेवन से पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है।


-उच्च फाइबर वाले खाद्य पदार्थ जैसे गेहूं की भूसी, जई की भूसी और ज्वार का सेवन करें।


-सफेद चावल, सफेद ब्रेड, केक और पिज्जा जैसे कार्बोहाइड्रेट वाले खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें क्योंकि वे हार्मोन संतुलन को और बाधित करते हैं और वजन बढ़ाने में सहायक हैं।


-जब आप 40 वर्ष की आयु पार करते हैं तो अपने कार्ब का सेवन 40 फीसदी तक कम करें। जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, कार्ब्स बर्न करने की हमारी क्षमता कम होती जाती है, जिससे पेट के आसपास हमारा वजन बढ़ जाता है।


-मिनी मील खाएं। एक छोटा भोजन आपके नियमित भोजन का आधा आकार है। यह जल्दी डाइजेस्ट हो जाता है, जो पेट को कम करने में मदद करता है।

 

कार्ब्स और चीनी का कम करें सेवन


एक्सपर्ट के अनुसार पेट की चर्बी बढ़ने का मुख्य कारण चीनी और कार्ब सेवन में वृद्धि है। उन्होंने बताया कि एक ग्राम कार्बोहाइड्रेट अपने साथ चार ग्राम पानी जमा करता है। इसलिए लो-कार्ब डाइट लेने से शरीर में वॉटर रिटेंशन कम होता है।

वहीं दूसरी ओर चीनी शरीर के मेटाबॉलिज्म के संतुलन को बिगाड़ देती है। चीनी ग्लूकोज और फ्रुक्टोज से बनी होती है। जब फ्रुक्टोज शरीर में जमा हो जाता है, तो लिवर इसे वसा में बदलता है, जिस कारण पेट की चर्बी बढ़ने लगती है।

वहीं उन्होंने बताया कि पतला सेब साइडर सिरका का सेवन, विशेष रूप से खाली पेट करना फायदेमंद होता है। इसकी एसिटिक एसिड सामग्री के कारण पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है।
 

click here to join our whatsapp group