logo

Baljinder Kaur:आप विधायक बलजिंदर कौर को पति ने जड़ा दिया सरेआम थप्पड़, देखिए वीडियो

Baljinder Kaur Husband: बलजिंदर कौर (Baljinder Kaur) को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल रहा है। पीड़ित आप नेत्री पंजाब के तलवंडी साबो सीट से विधायक हैं।

 
Baljinder Kaur:आप विधायक बलजिंदर कौर को पति ने जड़ा दिया सरेआम थप्पड़, देखिए वीडियो

Haryana Update: AAP MLA Baljinder Kaur: आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक बलजिंदर कौर (Baljinder Kaur) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Viral) हो रहा है। वायरल वीडियो (Viral Video) में दावा किया जा रहा है कि बलजिंदर कौर को उनके पति ने सबके सामने थप्पड़ मारा है। ये घटना सीसीटीवी (CCTV) में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में आप विधायक बलजिंदर कौर और उनके पति के अलावा कुछ और लोग भी खड़े नजर आ रहे हैं जो बीच-बचाव करते हुए दिख रहे हैं। इस बीच विपक्षी नेताओं ने इस घटना पर सवाल उठाए हैं। ये वीडियो बीते 10 जुलाई का बताया जा रहा है, जो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।


 

वायरल हुआ थप्पड़ कांड का वीडियो

बता दें कि आप विधायक बलजिंदर कौर के साथ हुई घटना का वीडियो पंजाब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बरिंदर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। बरिंदर ने ट्वीट करते हुए वीडियो के कैप्शन में लिखा कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा को रोकने के लिए महिलाओं को सशक्त बनाना कोई बाधक नहीं है। यह देखकर हैरानी होती है कि विधायक बलजिंदर कौर को दिनदहाड़े थप्पड़ मारा गया। पुरुषों को मानसिकता बदलनी होगी। किसी भी अन्य चीज को बदलने से पहले इस पुरुष प्रधानता के रवैये को बदलना होगा।

related news
 


महिला आयोग ने लिया मामले का संज्ञान

द ट्रिब्यून में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी ने इस मामले के खुद ही संज्ञान लेने की बात कही है। उन्होंने कहा कि मैंने सोशल मीडिया पर बलजिंदर कौर का वीडियो देखा है। ये हैरान करने वाला है कि जो महिला समाज के मुद्दे उठाती है उसे अपने ही घर में हिंसा का सामना करना पड़ रहा है।

सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई वारदात

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि आप विधायक बलजिंदर कौर और उनके पति के बीच किसी मुद्दे को लेकर बहस हो रही है। विवाद बढ़ने पर विधायक पति सुखराज उनको सबके सामने थप्पड़ जड़ देते हैं। ये घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई।

related news
 

जान लें कि बलजिंदर कौर पंजाब के तलवंडी साबो से विधायक हैं। उन्होंने पंजाब विधानसभा चुनाव में इस सीट से दोबारा जीत दर्ज की। चुनाव में बलजिंदर कौर ने कांग्रेस कैंडिडेट को भारी मतों से हरा दिया था।

baljinder kaur
baljinder kaur mla
baljinder kaur mla husband
baljinder kaur walsall
baljinder kaur boparan
baljinder kaur bains
baljinder kaur sanjha tv
baljinder kaur daughter
baljinder kaur np
baljinder kaur facebook
prof baljinder kaur
dr baljinder kaur
pro baljinder kaur
prof baljinder kaur husband
balbir singh vs baljinder kaur
sukhraj singh husband of baljinder kaur
baljinder kaur mla family
baljinder kaur mla husband
mla baljinder kaur biography
baljinder kaur mla daughter
baljinder kaur mla contact number
baljinder kaur mla age


 


 

click here to join our whatsapp group