logo

दुष्यंत चौटाला की जजपा संगठन मे बड़ा फेरबदल, हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी मे 35 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

Haryana News: हरियाणा मे दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी मे बड़ा फेरबदल किया गया है, बता दें की जजपा की प्रदेश कार्यकारिणी मे 35 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की गयी है.
 
jjp haryana
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update, Politics desk: दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत कई अधिकारियों को नियुक्त किया. जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने 35 प्रदेश कार्यकारिणी पदाधिकारियों की नियुक्ति की है.

कौन बना प्रदेश महासचिव?

जेजेपी ने सरदार हरपाल सिंह और तेज प्रकाश यादव को प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त किया है. हरियाणा प्रदेश सचिव के रूप में नियुक्त  रामपाल कोसरिया, सुरेंद्र बेनीवाल, चाँद रूप हुड्डा, राजेंद्र अहली, नरेश जून, श्री बलजीत मलिक, श्री अशोक सैनी, किरण पुनिया और अटल सिंह रुहिल हैं.

कौन कौन बना प्रदेश सचिव?
इसके अलावा कृष्णा बजिना, महला राम इस्माइलिया, महावीर गुलिया, प्रेम धनखड़, विजेंद्र , राव मनजीत सिंह और प्रभुराम गोदार भी प्रदेश सचिव हैं. जजपा के मीडिया प्रभारी दीपककमल सहारन ने बताया- कृष्णा गंगवा, प्रेम धनाना, तेजपाल डागर, सत्यवान बिचपड़ी, बलवंत, भोप सिंह बेरी, सियानन्द त्यागी और अनंतराम बरवाला, डॉ. जय कुमार पँवार और बूटा सिंह को प्रदेश सह सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है.

हरियाणा के बिजली मंत्री की बैठक मे बत्ती गुल, फिर मंत्री ने अधिकारियों पर लिए ये एक्शन

उन्होंने कहा कि यशपाल बुदेन, वेदपाल डिलन, सुरेंद्र ठाकरान, गुरचरण सिंह उरलाना, मास्टर बसंत लाल दमन, होशियार सिंह किरमाच और नरेश यादव को भी सह सचिव नियुक्त किया गया है.

FROM AROUND THE WEB