logo

नवरात्रो मे व्रत रखने के वैज्ञानिक और आध्यात्मिक लाभ, जानिए इस खबर में।

Navratri: नवरात्रो मे व्रत की अपनी अलग ही महिमा है, शास्त्रों और ग्रन्थों में इसका अलग अलग वर्णन मिलता है, इस खबर में आप जान सकते है नवरात्रो मे व्रत के आध्यात्मिक और वैज्ञानिक लाभ।
 
Benifits of fasting in Navratri
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Navratri Fasting Benefits: चैत्र माह हिंदू नववर्ष का पहला महीना होता है। इसी महीने सबसे धार्मिक पर्व नवरात्रि पड़ती है, जिसे चैत्र नवरात्रि के नाम से जाना जाता है। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 02 अप्रैल 2022, शनिवार से हो रही है, जो कि 11 अप्रैल तक रहेगी। इन नौ दिनों में मां जगदंबे की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है। मां जगदंबे को प्रसन्न करने के लिए भक्त इन नौ दिनों में उपवास रखते हैं और विधि-विधान से पूजा करते हैं। मान्यता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा की सच्चे मन से आराधना की जाए तो जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही इन दौरान उपवास रखने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है। हिंदू धर्म ग्रंथों में नवरात्रि व्रत रखने के कई लाभ और महत्व के बारे में बताया गया है। धार्मिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से व्रत रखना मनुष्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। चलिए जानते हैं नवरात्रि व्रत रखने से क्या लाभ मिलते हैं।।।

यह भी पढ़ें-नवरात्रि पर बनाएँ कूट्टू-पनीर की पकौड़ी, देखिये रेसिपी

NAVRATRI

नवरात्रि व्रत की महिमा

नवरात्रि व्रत की महिमा शास्त्रों में भी वर्णित है। धर्म शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि व्रत करने वाले जातकों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा होती है। इसके अलावा घर में सुख-शांति व समृद्धि आती है। नवरात्रि व्रत रखने से मां दुर्गा अपने भक्तों पर हमेशा कृपा बनाए रखती हैं।

ये खबर पढ़ें- नवरात्रि पर बनाएँ कूट्टू-पनीर की पकौड़ी, देखिये रेसिपी

NAVRATRI

सुख-समृद्धि की होती है प्राप्ति  

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि का व्रत रखने से माता रानी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों को सुख-समृद्धि का वरदान देती हैं। साथ ही नवरात्रि के 9 दिन व्रत रखने से तन, मन और आत्मा की शुद्धि होती है। कहा जाता है कि जो भक्त नवरात्रि का व्रत रखते हैं उन्हें उत्तम लोक की प्राप्ति होती है।

ये खबर भी पढ़ें- चमत्कारिक शक्तियों को देने वाला है दुर्गा सप्तशती का ये पाठ, नवरात्रो मे करें विशेष पाठ

NAVRATRI

सारी समस्याएं होती हैं दूर

मां दुर्गा नवरात्रि का व्रत रखने वाले अपने सभी भक्तों के जीवन से सारी समस्याओं को दूर करती हैं। ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि का व्रत रखने वाले लोगों को समस्याओं से मुक्ति मिलती है और स्वर्ग लोक की प्राप्ति होती है। 

NAVRATRI

आरोग्य की होती है प्राप्ति

मान्यता है कि जो भक्त नवरात्रि का व्रत रखते हैं वह दूसरों की तुलना में आरोग्य जीवन व्यतीत करते हैं। 

विज्ञान के अनुसार नवरात्रि का व्रत रखने के फायदे

धर्म शास्त्रों के अनुसार व्रत रखने और विधि-विधान से पूजा करने से जातक पर ईश्वर की कृपा हमेशा बनी रहती है। इसके अलावा विज्ञान में भी व्रत के कई फायदों के बारे में बताया गया है। नवरात्रि का व्रत रखने से बॉडी डिटॉक्स होती है और स्ट्रेस की समस्या भी दूर होती है। नवरात्रि व्रत के दौरान दौरान लोग फल ग्रहण करते हैं और खाने से दूर रहते हैं, जिससे त्वचा में निखार बढ़ता है।

इसके अलावा नवरात्रि व्रत रखने पर कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम हो जाता है। साथ ही पूजा-पाठ करने से सेहत पर खास भी असर होता है, क्योंकि जब आप शांत मन से पूजा में ध्यान लगाते हैं, तो सारे तनाव, चिंता, दुख-दर्द को भूल जाते हैं। 

FROM AROUND THE WEB