logo

Weather: अमरनाथ यात्रा बहाल, घर पहुंचे 35 लापता श्रद्धालु

Latest News: मौसम साफ होने पर सोमवार को जम्मू से एक बार फिर अमरनाथ यात्रियों के जत्थे को दक्षिण कश्मीर के बालटाल और नुनवान-पहलगाम बेस कैम्पों के लिए रवाना किया गया।
 
Weather: अमरनाथ यात्रा बहाल, घर पहुंचे 35 लापता श्रद्धालु

Haryana Update: उधर पहलगाम मार्ग पर पंजतरणी में रोके गए श्रद्धालुओं को बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए भेजा गया परंतु बारिश शुरू होने पर कुछ देर के लिए यात्रा को रोकना पड़ा।

 

 

 

अचानक आई बाढ़ के चलते तीन दिनों तक निलंबित रहने के बाद अमरनाथ यात्रा सोमवार को बहाल हो गयी, जबकि जम्मू कश्मीर प्रशासन ने कहा कि नुकसान के बारे में मंगलवार तक स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।

 

'जोखिम वाली' जगह पर तीर्थयात्री शिविर लगाने के आरोपों पर राजभवन के प्रवक्ता ने कहा कि पहले आयीं आकस्मिक बाढ़ को योजना बनाते वक्त ध्यान में रखा गया था, लेकिन शुक्रवार का 'सैलाब' अनुमान से ज्यादा था और पहले ऐसा कभी नहीं देखा गया था। पवित्र अमरनाथ गुफा दक्षिण कश्मीर में 3880 मीटर की ऊंचाई पर है। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के अध्यक्ष हैं, जो वार्षिक अमरनाथ यात्रा का प्रबंधन संभालता है।

Guru Purnima Katha: क्यों और कब मनाई जाती है गुरु पूर्णिमा

पवित्र गुफा के पास आई बाढ़ में श्रद्धालुओं के लापता होने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। सोमवार को आंध्र प्रदेश के 37 में से 35 तीर्थयात्री सुरक्षित घर पहुंच गए हैं जबकि आंध्र प्रदेश के 2 तीर्थयात्री गुनिशेट्टी सुधा और कोठा पार्वती का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

दूसरी ओर आंध्र प्रदेश से लापता तीर्थयात्रियों पर तथ्यात्मक स्पष्टीकरण देते हुए एल.जी. प्रशासन ने खुलासा किया कि मीडिया के कुछ वर्गों द्वारा बताया गया है कि आंध्र प्रदेश के 37 तीर्थयात्री अमरनाथ यात्रा में लापता हैं जोकि तथ्यात्मक सही नहीं है। इस संबंध में आंध्र प्रदेश सरकार ने संभागीय आयुक्त कश्मीर को पत्र लिखकर मीडिया रिपोर्ट का स्पष्ट रूप से खंडन किया है।

Bakra Eid: क्यों मारते हैं शैतान को पत्थर,हज यात्रा के दौरान

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को अमरनाथ यात्रा के ऐतिहासिक मार्ग चंदनवाड़ी का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य, लंगर, रहने-ठहरने एवं अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम और सफाई कर्मियों से बातचीत की।

click here to join our whatsapp group