logo

Chanakya Niti: इन 5 जगहों पर घर बना लिया तो ज़िंदगी हो जाएगी बर्बाद , जानिए क्या कहती है चाणक्य नीति

आचार्य चाणक्य के अनुसार ऐसी कई बातें बताई गई हैं जिन्हें जीवन में उतार लिया जाए तो व्यक्ति कई तरह की परेशानियों से छुटकारा पा लेता है। चाणक्य नीति के अनुसार घर बनाते समय कुछ बातों को ध्यान में रखना जरूरी है।
 
 
Chanakya Niti: इन 5 जगहों पर घर बना लिया तो ज़िंदगी हो जाएगी बर्बाद , जानिए क्या कहती है चाणक्य नीति

Haryana Update: सभी लोग जानते है कि चाणक्य एक विद्वान पंडित थें जिन्हे अपने तेज दिमाग  के कारण जाना जाता है। उनके द्वारा दी गई नीतियां आज के समय में भी उपयुक्त हैं।

इतने सालों पहले लिखी हुई बातें आज भी शक्ति उपलब्धि होती हैं। आइए जानते हैं कि चाणक्य के अनुसार वह कौन-सी चीजें हैं जिन्हें घर बनवाते समय ध्यान में रखना चाहिए।

चाणक्य का श्लोक

लोकयात्रा भयं लज्जा दाक्षिण्यं त्यागशीलता।
पञ्च यत्र न विद्यन्ते न कुर्यात्तत्र संगतिम् ॥

इस श्लोक में आचार्य चाणक्य जी कहते है कि व्यक्ति को किन 5 जगहों पर अपना घर नहीं बनवाना चाहिए। वरना उसे कई तरह की समस्यओं का सामना करना पड़ता है।

कौन-सी हैं वह 5 जगह

1. आचार्य चाणक्य ने कहा है कि ऐसी जगह पर भूलकर भी घर नहीं बनाना चाहिए जहां पर आपको रोजी-रोटी के साधन न मिलें। वरना, जीवन भर मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। हमेशा घर बसाने के लिए ऐसी जगह का चयन करना चाहिए, जहां पर आजीविका के कई उपकरण मौजूद हो।

2. आचार्य चाणक्य के अनुसार, जहां पर लोक-लाज का भय नहीं होता है, ऐसी जगह पर भी घर नहीं बनाना चाहिए। जहां पर सामाजिक भाव सबसे ऊपर होता है, वहां पर घर बसाना सबसे अच्छा माना जाता है।

3. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि घर ऐसी जगह पर बनाना चाहिए, जहां पर स्वार्थरहित लोग रहते हैं और उनमें त्याग करने की भावना होती है। ऐसी जगह पर घर बनाने से आपके अंदर भी स्वार्थरहित की भावना जाग जाएगी  है।

4.  आचार्य चाणक्य कहते हैं कि ऐसी जगह पर घर बसाने से हमेशा दूर रहना चाहिए जहां पर कानून का भय ना हो। इसकी जगह ऐसे स्थान का चयन करें जहां कानून व्यवस्था का लोग सही से पालन करते हो ।

5. घर हमेशा ऐसे स्थान पर होना चाहिए, जहां पर लोग दान-पुण्य करते रहते हों। हिंदू धर्म में दान करना बहुत ही पुण्य भाग्यदारी का काम माना गया है। यह मनुष्य के सारे पापों को नष्ट कर देता है।

tags:

Chanakya Niti, Chanakya Niti tips, चाणक्य नीति, Sanatan Dharma, Hindu faith, Hindu belief, religion rituals, Hindu Mythology, Spiritual News, Spiritual News in Hindi,  chanakya niti,Chanakya Niti, seccess life, Follow Ethics of Chanakya, Chanakya Neeti in Hindi, Chanakya Niti, chankya niti about happiness, chanakya quotes, chanakya niti hindi version, Ethics of Chanakya, Chanakya Niti Quotes, चाणक्य नीति, यहां नहीं बसाए घर

click here to join our whatsapp group