logo

Chankya Niti: इन 4 चीजों का त्याग नही करोगे तो कष्टदायक होगा आपका जीवन

आचार्य चाणक्य का कहना है कि अगर आप इन चार चीजों का जीवन मे साथ नही छोड़ते हो तो आपका जीवन दुख  और तकलीफों से भरा होगा। आइए जाने कौन सी है ये चार चीजे।
 
Chankya niti

Chankya niti: आचार्य चाणक्य एक महान अर्थशास्त्री, दार्शनिक और साथ मे वेदों और ग्रंथों का भी सम्पूर्ण ज्ञान रखते थे। इन्ही चीजों के ज्ञान के आधार पर उन्होंने मनुष्य जीवन से जुड़ी अनेकों समस्याओ के हल दिए है। चाणक्य के एक श्लोक मे इस बात का जिकर किया गया है कि अगर मनुष्य इन चार चीजों का साथ नही छोड़ता है तो सदैव पीड़ा और कष्ट सहता है। चलो आज जानते है कि ऐसी कोन सी चार चीजे है जिससे प्रत्येक मनुष्य को दूर रहना चाहिए।  

चाणक्य नीति मे मनुष्य के हित और अहित दोनों की ही बाते की गई है। किन चीजों से इंसान को दूरी बनाकर रखनी चाहिए ओर किन चीजों को अपनाना चाहिए, इसका सम्पूर्ण ज्ञान चाणक्य नीति मे बताया गया है। आइए जाने कौन सी
है ये चार चीजे जिनका प्रत्येक मनुष्य को त्याग करना चाहिए। 

मूर्ख बालक को ज्ञान बाटना  
आचार्य कहते है की मूर्ख बालक को कभी ज्ञान नही बाटना चाहिए। उसे आपके ज्ञान की कोई कदर नही होती। वह हमेशा अपने धूर्त मन की सुनता है। आचार्य बताते है की मूर्ख बालक वो होता है जो अपने आप को सर्वश्रेष्ट समझते है और किसी को कुछ नही समझते। इसलिए ऐसे मूर्ख लोगों से सदैव दूरी बनाए रखनी चाहिए और उनको उपदेश देकर अपना समय नष्ट नही करना चाहिए। वरना आपका जीवन पीड़ादायक बन सकता है। 

ऐसी स्त्रियाँ 
  आचर्या ने ऐसी स्त्रियों को गलत बताया है जो केवल अपने मन की करती है और घर मे किसी की नही सुनती। ऐसी स्त्रियां हमेशा घर की बर्बादी का कारण बनती है। उनके अंदर सिर्फ मतलब भरा होता है। ऐसी स्त्रियाँ अपने अपने साथ उन लोगों को भी नुकसान पहुंचाती है जो लोग उनके साथ जुड़े होते है।

Latest News: Chanakya Niti: चाणक्य की नीतियों को तुरंत अपनाए वरना आप भी जल्दी हो जाएंगे कंगाल

पैसे की चिंता करने वाले 
आचार्य का कहना है कि ऐसे लोगों से भी दूरी बनाकर रखनी चाहिए जिनको सदैव धन के नष्ट होने का डर सताता रहता है। इसके चलते वो अपने धन को सही जगह नही लगा पाते। ऐसे लोगों का धन उनके मरने के बाद अन्य लोग इस्तेमाल करते है। इसलिए व्यर्थ खर्चे बंद कर देने चाहिए लेकिन जहा जरूरी हो वह खर्च भी करे। 

दुखी इंसान 

आचार्य ने बताया है की हमे दुखी लोगों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए क्योंकि ऐसे लोग हमेशा अपनी मुसीबतों की गाथा गाते रहते है और हमेशा नकरात्मक बाते करते है। ऐसे मे हमारा उनके साथ रहना हमारे जीवन के लिए खतरनाक हो सकता है। कहीं ना कहीं  ऐसे लोगों की नकरात्मकता हमारे उपर हावी होने लगती है। इसलिए दुखी लोगों से दूरी बनाए रखने मे ही समझदारी है।      

click here to join our whatsapp group