logo

Bhadrapad Purnima 2022: भाद्रपद पूर्णिमा के साथ शनिवार का संयोग, ऐसे करें कल पूजा

Bhadrapad Purnima 2022: Coincidence of Saturday with Bhadrapada Purnima, worship like this tomorrow
 
Bhadrapad Purnima 2022: भाद्रपद पूर्णिमा के साथ शनिवार का संयोग, ऐसे करें कल पूजा 

Haryana Update.  Bhadrapada Purnima 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार, शनिवार के दिन भाद्रपद की पूर्णिमा पड़ रही है। ऐसे में इस दिन का महत्व और अधिक बढ़ जाता है।

 

बता दें कि भाद्रपद पूर्णिमा को भादौ पूर्णिमा के नाम से भी जानते हैं। इस दिन से पितृ पक्ष की भी शुरुआत हो जाती है।

 

Also Read This News- Weather Update Today: देश में फिर बदला मौसम का मिजाज, 4 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट

शनिवार के साथ पूर्णिमा का योग होने से इस दिन भगवान विष्णु के साथ शनिदेव की पूजा करने से विशेष फलों की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही आज के दिन हनुमान जी की पूजा करना भी श्रेष्ठ साबित होगा।

पूर्णिमा तिथि की शुरुआत सुबह भगवान सूर्य को जल अर्पित करने के साथ करें। जानिए भादौ पूर्णिमा के दिन कौन से काम करना होगा शुभ।

purnima bhadrpad


भादौ पूर्णिमा पर करें ये काम
आज सुबह पवित्र नदी में स्नान आदि करने के बाद दान पुण्य करने की परंपरा है। इसलिए स्नान जरूर करें।
अगर आप नहीं जा पा रहे हैं,तो घर पर ही स्नान के पानी में थोड़ा सा गंगाजल डाल लें। स्नान करते समय नदियों के नामों का स्मरण करें।

Also Read This News- Horoscope 9 September 2022: सिंह राशि के जातकों बिजनेस में मिलेगा लाभ, जानिए अपना राशिफल


एक तांबे के लोटे में जल भर भगवान सूर्य को अर्घ्य दें। इसके साथ ऊँ सूर्याय नम: मंत्र का जाप करें।
आप चाहे तो सूर्य को चढ़ाए जाने वाले जल में थोड़ा सा सिंदूर और अक्षत भी डाल सकते हैं।
पूर्णिमा के दिन शिव जी की पूजा अवश्य करें। इसके लिए एक तांबे से जलचढ़ाएं। इसके साथ ही ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। इसके साथ ही शिवलिंग में बेलपत्र, शमी, धतूरा, आक का फूल आदि चढ़ाएं।


शनिवार के दिन पूर्णिमा होने के कारण भगवान हनुमान की पूजा करने से विशेष लाभ मिलेगा। इसलिए आज हनुमान चालीसा या फिर सुंदरकांड का पाठ करें।
पूर्णिमा के दिन सत्यनारायण की कथा सुनना लाभकारी माना जाता है।
पूर्णिमा के दिन शनिवार होने के कारण इसका महत्व अधिक बढ़ गया है। इसलिए इस दिन शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें। इसके साथ ही जरूरतमंदों को अनाज दें।

click here to join our whatsapp group