logo

Shanishchari Amavasya 2022: आज शनिश्चरी अमावस्या पर ये 5 राशि वाले लोग जरूर कर ले ये उपाय

Shanishchari Amavasya 2022: हिंदू पंचाग (Hindu Panchang) के अनुसार, आज (27 अगस्त को) शनिश्चरी अमावस्या (Shanishchari Amavasya) है। दरअसल आज भाद्रपद माह की अमावस्या है और ये शनिवार के दिन पड़ी है इसलिए इसे शनिश्चरी अमावस्या कहा जाता है।
 
shanishchar amavasya 2022
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Shanishchari Amavasya 2022 Remedies: हिंदू पंचाग (Hindu Panchang) के अनुसार, आज (27 अगस्त को) शनिश्चरी अमावस्या (Shanishchari Amavasya) है। दरअसल आज भाद्रपद माह की अमावस्या है और ये शनिवार के दिन पड़ी है इसलिए इसे शनिश्चरी अमावस्या कहा जाता है। ज्योतिष के अनुसार, शनिवार को शनिदेव का दिन माना जाता है। जान लें कि 5 राशि वालों पर कर्म फलदाता शनिदेव (Shani Dev) की टेढ़ी नजर है। अगर शनिदेव के प्रकोप से बचना चाहते हैं तो इन उपायों को अपनाकर उनकी कृपा पा सकते हैं।

ये भी पढ़िये- Shanivar Ke Upay: शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय, शनिवार के दिन अर्पित करें ये चीजें

इन राशियों पर हो सकता है शनि का प्रभाव 

बता दें कि शनिदेव (Shanidev) इस वक्त मकर राशि  में मौजूद हैं और उनकी अवस्था वक्री है। इस वक्त कुंभ, धनु और मकर राशि वालों की शनि की साढ़ेसाती चल रही है। इसके अलावा मिथुन और तुला राशि वाले शनि की ढैय्या से प्रभावित हैं। अगर आप शनिदेव की कृपा पाना चाहते हैं तो इन उपायों को जरूर कर लें।

ये भी पढ़िये- Mangalwar Ke Upay: मंगलवार के दिन कर ले ये टोटके, मिलेगा सभी दुखों से छुटकारा

शनिदेव की कृपा पाने का उपाय (Shanidev ki kripa kaise paye)

- शनिश्चरी अमावस्या पर कृपा पाने के लिए सुबह नहाने के बाद शनिदेव के मंदिर जाइए और वहां उनको सरसों का तेल अर्पित कीजिए। फिर शनिदेव की उपासना करें। आप मंदिर में शनि चालीसा का पाठ भी कर सकते हैं।

- शनिश्चरी अमावस्या को सूर्यास्त के बाद पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इससे शनिदेव की कृपा मिलेगी।
- शनिदेव का आशीर्वाद पाने के लिए शनिश्चरी अमावस्या के दिन लोहे का सामान, सरसों का तेल, काले कपड़े, उड़द दाल और जूते-चप्पल का दान कर सकते हैं।

- ऐसी भी मान्यता है कि शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करने से शनिदोष से मुक्ति मिल जाती है। शनिदेव की कृपा मिलती है।

ये भी पढ़िये- मंगलवार की कथा: जब हनुमान जी ने दूर किए साहूकारनी के कष्ट और ब्राह्मणी को दिया बालक

(Disclaimer: ये स्टोरी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Haryana Update इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

astrology news, haryana update news, shanivar ke upay, saturday ke totke upay, religion, hinduism

FROM AROUND THE WEB