logo

Shanivar Ke Upay: शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय, शनिवार के दिन अर्पित करें ये चीजें

Shanivar Ke Totke: शनि देव की कृपा पाने के लिए विधि-विधान (Vidhi Vidhan)  से पूजा करने के साथ अगर उन्हें उनकी प्रिय चीजें अर्पित की जाएं, तो शनि देव का आशीर्वाद मिलता है।
 
shanivar ke upay

Aak Flower To Shani Dev: शनिदेव (Shanidev) को हिंदू धर्म (Hinduism) में कर्मफल दाता और न्याय के देवता की उपाधि दी गई हैं। व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल की प्राप्ति होती है। अच्छे कर्म करने वाले को शुभ और बुरे कर्म करने वाले व्यक्ति को अशुभ फलों की प्राप्ति होती है। शनि (Shani) के प्रकोप से मानव ही नहीं बल्कि देवता भी कांपते हैं। हर व्यक्ति चाहता हैं कि उस पर शनि देव (Shanidev) की कृपा बनी रहे। कहते हैं कि शनि देव जिस पर मेहबान हो जाते हैं, उसे रंक से राजा बनने में देर नहीं लगती। वहीं, शनि की कूदृष्टि से राजा भी रंक बन जाता है। 

शनिवार (Shanivar) का दिन शनि देव को समर्पित है। शनि देव की पूजा का उत्तम समय सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद है। शनिवार (Shanivar) के दिन शनि देव की कृपा पाने के लिए विधि-विधान (Vidhi Vidhan)  से पूजा करने के साथ अगर उन्हें उनकी प्रिय चीजें अर्पित की जाएं, तो शनि देव का आशीर्वाद मिलता है। ऐसे में अगर आप भी शनि देव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो शनिवार के दिन ये अचूक टोटके (Totke) जरूर आजमाएं।

ये भी पढ़िये- Hanuman Chalisa: पाठ करने के साथ मंगलवार के दिन करें यह काम, परेशानी होगी दूर

यूं करें शनिदेव को प्रसन्न (How to pleased Shanidev)
 

- ज्योतिष (Astrology) अनुसार शनि की कूदृष्टि, साढ़े साती और महादशा व्यक्ति को बर्बाद कर देती है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि शनि देव उन पर कृपा बरसाते रहें। जीवन में हर मनुष्य को एक न एक बार शनि की कृदृष्टि का सामना जरूर करना पड़ता है। लेकिन कुछ उपायों (Upay) से शनि के प्रकोप को कम किया जा सकता है।

ये भी पढ़िये- Mangalwar Ke Upay: मंगलवार के दिन कर ले ये टोटके, मिलेगा सभी दुखों से छुटकारा

aak ka phool

Aak ka phool (सरसों का तेल अर्पित करें)

- शनि देव को उनकी प्रिय चीजें अर्पित करने से लाभ होता है। शनि देव को आक का फूल (Aak ka phool) बेहद प्रिय है। पूजा करते समय अगर शनि देव को आक का फूल अर्पित कर दिया जाए, तो वे प्रसन्न होकर आपकी बंद किस्मत का ताला खोल देते हैं। इसलिए पूजा के दौरान शनि देव को आक का फूल अवश्य चढ़ाएं।

ये भी पढ़िये- मंगलवार की कथा: जब हनुमान जी ने दूर किए साहूकारनी के कष्ट और ब्राह्मणी को दिया बालक

shanidev

Mustard Oil (सरसों का तेल अर्पित करें)

- शनिवार के दिन शनिदेव के समक्ष सरसों के तेल (Mustard Oil) का दीपक अवश्य जलाएं। संभव हो तो इस दिन छाया दान करें। एक कटोरी में सरसों का तेल लेकर उसमें एक रुपये का सिक्का डाल दें और उसमें अपना चेहरा देखकर किसी शनि मंदिर में रख दें या किसी को कटोरी समेत दान दे दें। साथ ही, सरसों के तेल का दीपक जलाते समय उसमें कुछ दानें काले तिल के डाल दें।  

hanuman chalisa

Hanuman Chalisa Path (हनुमान चालीसा का पाठ करें)

- कहते हैं कि हनुमान (Hanuman) भक्त को शनिदेव कुछ नहीं कहते। इसलिए शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने, हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) का पाठ करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और उन लोगों पर अपनी कूदृष्टि नहीं डालते। भगवान शिव (Lord Shiva) और हनुमान जी की पूजा करने वालों को शनि देव कुछ नहीं कहते। 
 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Haryana Update इसकी पुष्टि नहीं करता है।) 

click here to join our whatsapp group