logo

Asia Cup 2022 मे अचानक हो गयी है इस नयी क्रिकेट टीम की एंट्री, भारत पाकिस्तान के ग्रुप मे दी गयी एंट्री

Asia Cup 2022: एशिया कप (Asia Cup) में एक नई टीम की एंट्री हो गई है। इस टीम ने क्वालिफायर राउंड जीतकर जगह बनाई है। जानिए इस नयी टीम का किन दिग्गज टीमों के साथ कब होगा मुक़ाबला।
 
asia cup 2022

Haryana Update. Asia Cup 2022: सभी फैंस को 27 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप का बेसब्री से इंतजार है। एशिया कप (Asia Cup) में एक नई टीम की एंट्री हो गई है। इस टीम ने क्वालिफायर राउंड जीतकर जगह बनाई है। इस टीम को भारत और पाकिस्तान के ग्रुप-ए में रखा गया है। ये टीम हांग कांग (Hong Kong) है।

ये भी पढ़िये: Virat Kohli ने अपनी खराब परफ़ोर्मेंस के पीछे बताई ये बड़ी वजह 

इस टीम ने बनाई जगह 

एशिया कप 2022 के क्वालिफायर मुकाबले 21 अगस्त से शुरू हो गए थे। क्लीफायर राउंड में 4 टीमों ने हिस्सा लिया था, जिसमें कुवैत, हांक कांग, यूएई और सिंगापुर शामिल थीं। हांग कांग ने अपने तीनों ही मैच जीतकर क्वालीफाई किया। आखिरी मुकाबले में हांक कांग (Hong Kong) ने UAE को 8 विकेट से मात दी।

ये भी पढ़िये: Virat Kohli: बेहद दर्द भरे दौर से गुजर रहे विराट कोहली, किया बड़ा खुलासा

2 ग्रुप में है एशिया कप की टीमें 
एशिया कप 2022 को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-ए  में भारत, पाकिस्तान और हांक कांग शामिल हैं। वहीं, ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान है। भारत का पहला मुकाबला 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ होना है। टीम इंडिया 31 अगस्त को हांग कांग के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। भारत और पाकिस्तान पहली बार एशिया कप के फाइनल में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

ये भी पढिए : Asia Cup: Shaheen Afridi से भी ज्यादा खतरनाक है ये 2 पाकिस्तानी प्लेयर्स, जानिए

एशिया कप 2022 शेड्यूल

27 अगस्त - श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान (sri lanka vs afghanistan)
28 अगस्त - भारत बनाम पाकिस्तान (india vs pakistan)
30 अगस्त - बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान (bangladesh vs afghanistan)
31 अगस्त - भारत बनाम हांग कांग (india vs hong kong)
1 सितंबर - श्रीलंका बनाम बांग्लादेश (sri lanka vs bangladesh)
2 सितंबर - पाकिस्तान बनाम हांग कांग (pakistan vs hong kong)

click here to join our whatsapp group