logo

Haryana: जींद की यह ऐतिहासिक 5 जगह, हर साल आते हैं लाखों पर्यटक

Jind News: हरियाणा का जींद ज़िला प्रदेश में अपनी अलग पहचान रखता है। ये ज़िला प्रदेश के सबसे पुराने जिलों में से एक है। वहीं जींद ज़िले में कई खास जगह भी हैं।
 
Haryana: जींद की यह ऐतिहासिक 5 जगह, हर साल आते हैं लाखों पर्यटक
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update: अपना एतिहासिक महत्व है और हर साल लाखों सैलानी इन जगहों पर घूमने के लिए आते है। यहाँ कई जगह अपने पौराणिक महत्व के लिए भी जानी जाती है। आज जींद की आपको 5 ऐसी ही जगह बताने जा रहे हैं जो बेहद खास हैं।

 

 

सफीदों किला

बताया जाता है कि ये किला 1763 में बनाया गया है जिसे राज्य के शासकों के द्वारा ही बनाया गया था। जानकारी के अनुसार इसे फलकीयन परिवार के पूर्वजों ने ही बनाया था। ये किला देखने में भी बेहद खूबसूरत है। हर साला यहाँ भी लाखों सैलानी घूमने के लिए आते हैं।

 

 

जींद का किला

1775 में इस किले को राज्य के संस्थापकों द्वारा बनवाया गया था। इस किले को लखोरी ईंटों के साथ बनाया गया है जो इस किले को देखने लायक बनाता है। हालांकि अब ये किला काफी पुराना हो चुका है और इसे रिनोवेशन की जरूरत है।

अश्विनी कुमार तीर्थ

ये जगह जींद से 14 किमी दूर असान गाँव में है जहां हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। बताया जाता है कि इस मंदिर का उल्लेख महाभारत में भी किया गया है। यहाँ एक तालाब भी है जिसमें मंगलवार को डुबकी लगाना सबसे अच्छा माना जाता है। यहाँ बीमार व्यक्ति की बीमारी भी दूर हो जाती है।

धमतान साहिब गुरुद्वारा

इस स्थल का भी धार्मिक महत्व है और यहाँ भी कई पर्यटक माथा टेकने के लिए आते हैं। जींद से इस जगह की दूरी 24 किमी है। कहा जाता है कि इस स्थान पर भगवान राम ने अश्वमेध यज्ञ भी किया था।

शहीद स्मारक

ये स्मारक जींद के केंद्र में ही बना हुआ है। इस स्मारक को आजादी की लड़ाई लड़ते हुए शहीद हुए जवानों की याद में बनाया गया है। इसे लंबे खंबे के रूप में बनाया गया है। इसके चारों ओर एक बगीचा भी है जो बेहद खूबसूरत है।