logo

Hisar News: 40 फुट गहरे कुएं में एक किसान की मौत, दूसरे की तलाश जारी

Hisar News: One farmer dies in 40 feet deep well, search for another continues

 
Hisar News: 40 फुट गहरे कुएं में एक किसान की मौत, दूसरे की तलाश जारी

Haryana Update. जमीन के अंदर लगे मोटर को निकालने के लिए रविवार सुबह दो किसान 40 फुट गहरे कुएं में उतरे थे लेकिन मिट्टी दरकने से वे उसके अंदर ही दब गए। उसके बाद से लगभग 24 घंटे से उन्हें बचाने के लिए अभियान जारी था। एक किसान का शव मिलने के बाद लोग दूसरे किसान के लिए और घबराने लगे हैं।

 

 

हिसार के गांव स्याहड़वा में रविवार को करीब 40 फुट गहरे कुएं में खराब मोटर निकालने उतरे दो किसान मिट्टी दरकने से दब गए थे। उन्हें बचाने के लिए पिछले लगभग 24 घंटों से जारी अभियान के बाद एक किसान का शव बरामद हो गया है। अब दूसरे किसान की तलाश की जा रही है।


 

Also Read This News-मौसम पर 'ओरेंज अलर्ट':पंजाब-हरियाणा में सोमवार को बारिश के आसार, घर से बाहर निकलने के लिए किया मना


रविवार सुबह करीब 7.30 बजे से कुएं से किसानों को निकालने के लिए ग्रामीणों ने अपने स्तर से कोशिश की। हालांकि कामयाबी नहीं मिली। अधिकारियों के निर्देश पर शाम करीब चार बजे आर्मी और एनडीआरफ की टीम कुएं में मलबे में दबे किसानों को निकालने में जुटी।



गांव स्याहड़वा निवासी जयपाल हुड्डा (52) अपने हिस्सेदार जगदीश (46) तथा अपनी पत्नी सावित्री देवी के साथ खेत में पहुंचे। यहां वह अपने हिस्सेदार जगदीश को लेकर 40 फीट गहरे कुएं में लगी मोटर को निकालने के लिए लोहे की सीढ़ियों के जरिये कुएं में उतरे। सुबह करीब सात बजे वह मोटर वाले फट्टे पर काम कर रहे थे। इसी बीच करीब 7.15 बजे मिट्टी दरक गई। दोनों किसान कुएं में मलबे में दब गए।

मिट्टी दरकने की आवाज सुनकर सावित्री ने शोर मचाया। इस पर जयपाल का भतीजा अनुराग व अन्य किसान मौके पर पहुंचे। किसानों ने गांव में फोन कर अन्य लोगों को घटना की सूचना दी। लोग रस्सी लेकर कुएं में उतरे। हालांकि अंदर मिट्टी गिरते देख लोग वापस आ गए। किसानों ने ट्रैक्टर, जेसीबी, पॉकलेन के जरिये कुएं के साइड से खोदाई शुरू की।

Also Read This News-Viral Video: छात्रा को पीटने वाले शख्स को मुख्यमंत्री ने इस प्रकार सिखाया सबक, वायरल हुआ VIDEO


सुबह करीब दस बजे नायब तहसीलदार ललित जाखड़, एसडीएम अशवीर नैन मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया और बचाव कार्य को तेज करने का निर्देश दिए। करीब 5.15 बजे डीसी डॉ. प्रियंका सोनी और एसपी लोकेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे।



शाम करीब चार बजे आर्मी की टुकड़ी मौके पर पहुंची। कर्नल अमरजीत के नेतृत्व में पहुंची टीम ने ग्रामीणों की ओर से की जा रही खोदाई को बंद करा दिया। आर्मी अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की खोदाई से अधिक मिट्टी धंस जाएगी। कुएं की दीवारें भी नीचे ढह जाएंगी। आर्मी ने मौके पर शटरिंग का सामान मंगवाया और कुएं की दीवार को तोड़ना भी शुरू किया।

click here to join our whatsapp group