logo

Sidhu Moosewala case: राजस्थान के हिस्ट्रीशीटर अरशद खान को लायी पुलिस, शूटर्स के लिए किया था ये काम

Moosewala Murder Case: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस राजस्थान के हिस्ट्रीशीटर अरशद खान को लेकर आई है। उसे चुरू की जिला जेल से लाया गया है।
 
Sidhu Moosewala Murder Case
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) हत्याकांड में पंजाब पुलिस(Punjab Police) राजस्थान के हिस्ट्रीशीटर अरशद खान (Arshad Khan) को लेकर आई है। उसे चुरू की जिला जेल से लाया गया है। अरशद खान को मानसा लाकर कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। पंजाब पुलिस के मुताबिक अरशद खान ने मूसेवाला के कत्ल के लिए शार्पशूटर्स को बोलेरो दी थी। इसी बोलेरो का कत्ल में इस्तेमाल हुआ। उसने किसके जरिए बोलेरो कातिलों तक पहुंचाई, इसके बारे में उससे पूछताछ होगी।

Sidhu Moosewala

 

फरवरी में ही आ गई थी बोलेरो
पंजाब पुलिस के सूत्रों के मुताबिक बोलेरो फरवरी महीने में ही हरियाणा के फतेहाबाद में आ गई थी। इसे सरदारशहर से हिस्ट्रीशीटर अरशद खान ने भिजवाया था। इसी बोलेरो में हरियाणा के शार्पशूटर प्रियवर्त फौजी, अंकित सेरसा, कशिश और दीपक मुंडी सवार थे। जिन्होंने 29 मई को मानसा में मूसेवाला का कत्ल कर दिया।

 

रोहित गोदारा गैंग से भी जुड़ा बोलेरो कनेक्शन
मूसेवाला के कत्ल में इस्तेमाल बोलेरो का कनेक्शन राजस्थान के रोहित गोदारा गैंग से भी जुड़ा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक बोलेरो को फरवरी महीने में ही खरीदा गया था। रोहित गोदारा ने ही बोलेरो अपने गुर्गे के जरिए खरीदी थी। जिसे सरदारशहर के हिस्ट्रीशीटर अरशद खान तक पहुंचाया गया। खान के जरिए यह बोलेरो फतेहाबाद में शार्पशूटर्स तक पहुंची। इसमें गोदारा गैंग के गैंगस्टर दानाराम की भूमिका भी संदिग्ध है।

 

मूसेवाला हत्याकांड का एक शार्पशूटर अब भी फरार
सिद्धू मूसेवाला की हत्या लॉरेंस गैंग ने कराई थी। मूसेवाला को 6 शार्पशूटर्स ने गोलियां मारी थी। इनमें से प्रियवर्त फौजी, अंकित सेरसा और कशिश को गिरफ्तार कर लिया। शार्पशूटर जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्नू को पंजाब पुलिस ने अमृतसर में एनकाउंटर में मार दिया। छठा शार्पशूटर दीपक मुंडी अभी फरार ह्रै।

FROM AROUND THE WEB