logo

Haryana News: पूर्व जिला पार्षद व इनेलो नेता हरपाल कासनिया ने बदली पार्टी, जानें क्या है पूरी खबर

Haryana News: कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए पूर्व जिला पार्षद और इनेलो नेता हरपाल कासनिया। सिरसा के कांग्रेस भवन में हरपाल सिंह कासनियां ने राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा की मौजूदगी में पार्टी का पटका पहनाकर शामिल हुए।
 
Haryana News
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana News: कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए पूर्व जिला पार्षद और इनेलो नेता हरपाल कासनिया। सिरसा के कांग्रेस भवन में हरपाल सिंह कासनियां ने राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा की मौजूदगी में पार्टी का पटका पहनाकर शामिल हुए। गांव नाथूसरी कलां के रहने वाले हरपाल सिंह कासनियां पिछले 34 वर्षों से राजनीति में सक्रिय हैं। विभिन्न पदों पर चुनाव जीते हैं। 

Latest News: Haryana Expewss Way: हरियाणा वासियो को मिली एक और ग्रीनफिल्ड हाईवे की सौगात, जानें क्या होंगे रुट

राजनीति हरपाल सिंह कासनिया ने अपने विद्यार्थी जीवन से ही शुरू की है। 1992 में, उन्होंने राजकीय नेशनल महाविद्यालय सिरसा से छात्र संघ अध्यक्ष का चुनाव भारी मतों से जीता था। उन्होंने 2000 में पंचायत समिति का चुनाव भी जीता था। 2004 में वह इसी के साथ पेक्स का चेयरमैन था।

2016 में, हरपाल कासनियां ने इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी से जिला परिषद का चुनाव जीता और 5500 से अधिक मतों से जीता। कासनिया इनेलो में हरपाल ने कई पदों पर रहकर पार्टी को मजबूत किया था। उनके पिता निहाल सिंह कासनिया भी इनेलो पार्टी में महत्वपूर्ण पदों पर हैं। 1988 में, निहाल सिंह कासनियां नाथूसरी कलां के सरपंच बने। 

हरपाल कासनियां भी खेलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वालीबॉल एसोसिएशन के राज्य उपाध्यक्ष हैं। हरियाणा टीम ने इनकी देखरेख में सराहनीय प्रदर्शन किया है।


 

FROM AROUND THE WEB