logo

Haryana Rain Alert: मौसम विभाग की चेतावनी! हरियाणा में 5 दिन तक बरसेंगे बादल, आज आधी रात को होगा मानसून सक्रिव, जारी हुआ यलो अलर्ट

Haryana Rain Alert: 2 अगस्त की रात से हरियाणा में एक बार फिर से मानसून की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 2 अगस्त की रात से 6 अगस्त तक हरियाणा में ज्यादातर क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। 
 
Haryana Rain Alert: मौसम विभाग की चेतावनी! हरियाणा में 5 दिन तक बरसेंगे बादल, आज आधी रात को होगा मानसून सक्रिव, जारी हुआ यलो अलर्ट

Haryana Update:  IMD ने 3 व 4 अगस्त के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून का टर्फ अब पश्चिमी छोर उत्तर की तरफ बढ़ा है। 

Today Weather Update: IMD ने मानसून का अलर्ट किया जारी, इन इलाको मे होगी मूसलाधार भारी बारिश, जानिए आज और कल का मौसम अपडेट

इसके सामान्य स्थिति में आने की संभावना बनी हुई है। इसी के चलते दो दिन से मानसून की सक्रियता में थोड़ी कमी आई है। राज्य में मौसम परिवर्तनशील है और कहीं कहीं हल्की या छिटपुट बारिश देखने को मिली है।

उन्होंने बताया कि परंतु 2 अगस्त रात्रि से मानसून की सक्रियता राज्य में फिर से बढ़ने की संभावना है। इससे राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 2 अगस्त रात्रि से 6 अगस्त के दौरान बीच बीच में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 


इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहा है।यमुनानगर में 1 एमएम बारिश हुई, जबकि हिसार के बालसमंद में 10 एमएम बारिश हुई। 

इसके अलावा प्रदेश में अन्य सभी स्थानों पर लगभग सूखा रहा। कुछेक स्थानों पर हलकी फव्वारें कुछ देर के लिए जरूर देखने को मिली हैं।भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि मानसून के प्रवेश से लेकर अब तक हरियाणा में 52 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। 

राज्य में 318.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य बारिश (208.8 मिलीमीटर) से 52% ज्यादा दर्ज हुई है। 19 जिलों में हरियाणा में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश हुई है, लेकिन 3 जिलों में बारिश कम हुई है। 

सबसे ज्यादा बारिश कुरूक्षेत्र में 213%, पानीपत में 118%, सोनीपत 104% और नूह में 85 % हुई है। कम बारिश हिसार (-26%), जींद (-20%) व फतेहाबाद (-9%) दर्ज की गई है।

Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों मे रहेगा तीन दिन तक सुनहरा मौसम, इस दिन फिर होगी बारिश, जानिए मौसम का पूर्वानुमान

Tags:हरियाणा का मौसम,Haryana ka Mausam,2 August 2023,Aaj ka mausam,IMD,mausam,Weather,आज का हरियाणा मौसम,2 अगस्त का मौसम,यलो अलर्ट,हरियाणा मे 5 दिन बारिश, red alert,हरियाणा खबर,ताजा खबर, latest news

click here to join our whatsapp group